Vegetables Ready in 15 Days: अगर आप कम समय में ताजी हरी सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो माइक्रोग्रीन्स, मेथी और धनिया जैसी ये 5 सब्जियां सिर्फ 15 दिनों में तैयार हो सकती हैं। जानें इन्हें उगाने के आसान तरीके।
सब्जी उगाने के लिए अगर ज्यादा दिनों तक इंतजार नहीं करना चाहते हैं, तो आपको ऐसी सब्जियां लगानी चाहिए जो मात्र 15 से 20 दिन में बिना ज्यादा मेहनत के तैयार हो जाती हैं।कम स्पेस से लेकर इन्हें छत बालकनी या छोटे गमले में भी आसानी से उगा सकते हैं। मूंग, मेथी, सरसों और सूरजमुखी के बीजों से तैयार होने वाले माइक्रोग्रीन्स 7 से 15 दिनों में तैयार हो जाते हैं। ये खाने में बहुत पौष्टिक होते हैं। दानों को भीगाकर और फिर हल्का गीला रखें। ये अंकुरित हो जाएंगे।
25
20 दिन के अंदर उग जाएगी धनिया
ज्यादातर इंडियन किचन में धनिया के बीज जरूर होते हैं। आप धनिए के बीजों को हल्का सा कुचलकर पानी में भिगो दें फिर इन्हें मिट्टी में दबा दें। 15 दिनों के अंदर धनिया के पत्ते निकल आएंगे। आप इन्हें आसानी से चटनी या फिर गार्निशिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। धनिया उगाना बेहद आसान होता है।
35
मेथी के पत्ते
अगर आपके किचन में मेथी के बीज रखे हैं, तो आप किसी भी मौसम में इन्हें आसानी से उगा सकते हैं। मेथी के बीज को मिट्टी में डाल दें। लगभग दो हफ्तों में पत्तियां उग जाएंगी और आप इन्हें इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नियमित पानी और हल्की धूप मिलने पर मेथी के पत्तियों की ग्रोथ बहुत अच्छी होती है।
45
बेबी स्पिनिच
शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए ज्यादातर घरों में पालक का इस्तेमाल किया जाता है। पालक की फसल तैयार होने में वैसे तो समय लगता है लेकिन इसकी बेबी लीव्स 15 से 20 दिनों में आसानी से तैयार हो जाती हैं। आप इन्हें आसानी से कम स्पेस में भी उगा सकते हैं। इससे आपको आयरन के साथ विटामिन भी भरपूर मिलेगी।
लहसुन की कलियों को अगर मिट्टी में लगाएंगे, तो करीब 15 से 20 दिनों में हरी पत्तियां निकल आएंगी। इन पत्तियों का इस्तेमाल आप सूप, सलाद से लेकर सब्जियों में कर सकते हैं। छोटे गमले से लगाकर प्लास्टिक बोतल के प्लांटर में भी लहसुन लगा सकते हैं।