धन आकर्षित करने वाले फेंग शुई पौधों को यूं रखें हरा-भरा, अपनाएं ये आसान टिप्स

Published : May 30, 2026, 01:00 PM ISTUpdated : May 30, 2026, 01:26 PM IST
plants

सार

Feng Shui Plants: कौन-से फेंग शुई पौधे धन और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं? फेंग शुई पौधों को हरा-भरा रखने के लिए क्या करें? फेंग शुई पौधों को घर में कहां रखना शुभ माना जाता है?

Indoor Plants for Wealth: फेंग शुई में कुछ पौधों को धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि ये पौधे घर या ऑफिस में सुख-शांति और आर्थिक उन्नति का माहौल बनाने में मदद करते हैं। हालांकि केवल इन्हें लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि सही देखभाल और उचित स्थान पर रखना भी जरूरी होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके फेंग शुई पौधे हमेशा हरे-भरे रहें और तेजी से बढ़ें, तो इन आसान केयर टिप्स को जरूर अपनाएं।

मनी प्लांट को रखें इंडायरेक्ट धूप में

मनी प्लांट फेंग शुई का सबसे लोकप्रिय पौधा माना जाता है। इसकी अच्छी ग्रोथ के लिए इसे ऐसी जगह रखें जहां हल्की या अप्रत्यक्ष धूप आती हो। ज्यादा तेज धूप इसकी पत्तियों को पीला कर सकती है। मिट्टी सूखने पर ही पानी दें ताकि जड़ें सड़ने न लगें।

जेड प्लांट की करें संतुलित सिंचाई

जेड प्लांट को धन और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह एक सक्यूलेंट पौधा है, इसलिए इसे बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। मिट्टी पूरी तरह सूखने के बाद ही पानी दें। इसे खिड़की के पास रखने से पर्याप्त रोशनी मिलती है और इसकी ग्रोथ बेहतर होती है।

लकी बैम्बू का पानी रखें साफ

लकी बैम्बू को सकारात्मक ऊर्जा और सफलता का प्रतीक माना जाता है। यदि इसे पानी में उगा रहे हैं तो हर 7 से 10 दिन में पानी बदलें। साफ पानी और अप्रत्यक्ष रोशनी इसकी सेहत के लिए जरूरी है। पीली पत्तियां दिखें तो उन्हें तुरंत हटा दें।

ये भी पढे़ं- Piggy Bank Planters: Waste से बनाएं बेस्ट, बच्चों के पुराने गुल्लक से बनाएं स्टाइलिश प्लांटर

पीस लिली को दें नमी वाला वातावरण

पीस लिली न केवल सुंदर दिखती है बल्कि घर की हवा को भी शुद्ध करने में मदद करती है। इसे हल्की रोशनी और नमी वाला वातावरण पसंद होता है। मिट्टी को हल्का नम रखें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी न दें। समय-समय पर पत्तियों को साफ करने से पौधा स्वस्थ बना रहता है।

रबर प्लांट की पत्तियों की करें सफाई

रबर प्लांट को भी समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। इसकी बड़ी पत्तियों पर धूल जल्दी जम जाती है, जिससे पौधे की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। मुलायम कपड़े से पत्तियों को नियमित रूप से साफ करें और इसे ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी मिल सके।

ये भी पढे़ं- Fruit Trees In Balcony: अंजीर से लेकर केला तक, ये 7 फलदार पेड़ गमले में उगाएं

फेंग शुई पौधों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

सभी फेंग शुई पौधों के लिए सही रोशनी, संतुलित पानी और समय-समय पर जैविक खाद देना बेहद जरूरी है। सूखी या पीली पत्तियों को हटाते रहें और पौधों को साफ-सुथरा रखें। इससे न केवल उनकी ग्रोथ बेहतर होगी बल्कि घर में हरियाली और सकारात्मकता भी बनी रहेगी।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Tulsi Plant Hacks: तेजी से बढ़ेगा तुलसी का पौधा, बस अपनाएं 2 स्मार्ट ट्रिक्स
Fruit Trees In Balcony: अंजीर से लेकर केला तक, ये 7 फलदार पेड़ गमले में उगाएं