Flower Gardening Tips: घर को एस्थेटिक और कूल लुक देंगे सफेद फूल वाले ये 5 पौधे

Published : Jan 17, 2026, 07:23 AM IST

White Flower Plants At Home: क्या आप भी अपने घर में शांति, पॉजिटिव एनर्जी और खूबसूरती को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके घर के आंगन या बालकनी में ये सफेद फूलों वाले पौधे बेहद ही खूबसूरत लगेंगे। आइए जानते हैं इन 5 पौधों को लगाने का तरीका...

PREV
15

चमेली या मोगरा

चमेली या मोगरा के सफेद फूल पूरे घर में पॉजिटिविटी लाते है और इसकी खुशबू से घर आंगन महकता है। इसे आप गमले या जमीन दोनों में लगा सकते हैं। इसे धूप वाली जगह में चार से पांच घंटे जरूर रखें। इसकी गार्डनिंग के लिए गार्डन सॉइल, गोबर की खाद और रेत का इस्तेमाल करें। हफ्ते में केवल 2 से 3 बार पानी दें।

और पढ़ें- Aloe Vera Care: एलोवेरा के पत्ते नहीं बढ़ रहे? जानें 7 आसान तरीके

25

सफेद गुलाब

सफेद गुलाब भी आसानी से गमले या क्यारी में लग जाता है। इसके लिए 10 से 12 इंच का गमला लें। मिट्टी में वर्मी कंपोस्ट मिलाएं और रोजाना 5 से 6 घंटे की धूप इसे दिखाएं। बालकनी या छत के लिए ये प्लांट परफेक्ट है, जिसमें एक से डेढ़ महीने में ही ढेर सारे फूल आ जाएंगे।

35

पीस लिली

पीस लिली के सफेद फूल न केवल घर की सुंदरता को बढ़ाएंगे, बल्कि ये हवा को भी शुद्ध करते हैं। इसे आप इंडोर या आउटडोर दोनों जगह रख सकते हैं। इसे हल्की रोशनी की जरूरत होती है और एक से दो बार हफ्ते में पानी देना होता है।

45

गार्डेनिया

गार्डेनिया सफेद रंग की बहुत खूबसूरत और खुशबूदार फूल होते हैं। इसे आप कम धूप में भी रख सकते हैं। इसे गमले या क्यारी में लगाया जा सकता है। इसे बहुत कम पानी की जरूरत होती है।

55

रजनीगंधा

रजनीगंधा के फूल घर में खुशबू और पॉजिटिविटी लाते हैं। इसका इस्तेमाल पूजा और डेकोरेशन के लिए भी किया जाता है। इसे बल्ब से लगाया जाता है, इसे हल्की धूप वाली जगह पर रखें और ज्यादा पानी न दें। 

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories