Foliage Plant Care: रंग-बिरंगी पत्तियां नहीं पड़ेंगी पीली, ऐसे करें फोलिएज प्लांट की केयर

Published : Feb 13, 2026, 12:41 PM IST

Foliage Plant Care In Hindi: क्या आपके घर में भी फोलिएज प्लांट लगे हैं। ये वो पौधे होते हैं जिनमें बहुत खूबसूरत पत्तियां होती हैं। लेकिन कई बार इनकी पत्तियां पीली पड़ जाती है या मुरझा जाती है। ऐसे में आप इसे कैसे फ्रेश रख सकते हैं, आइए जानें...

PREV
17
क्या होते हैं फोलिएज प्लांट

फोलिएज प्लांट्स पत्तियों वाले पौधे होते हैं। जिनमें खूबसूरत और शेडेड पत्तियां होती हैं। इनमें कोई भी फूल नहीं लगता, लेकिन इन पौधों में पत्तों का रंग इतना आकर्षक और सुंदर होता है कि ये घर की खूबसूरती को चार चांद लगा सकते हैं। ये पौधे घर और ऑफिस की सजावट के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। फोलिएज प्लांट में स्नेक प्लांट, एरिका पाम, कैलाथिया जैसे पौधे शामिल होते हैं।

और पढ़ें- इस वेलेंटाइन घर लाएं हार्ट शेप लीफ प्लांट

27
कैसे करें फोलिएज प्लांट की देखभाल

फोलिएज प्लांट्स को ज्यादा रोशनी पसंद नहीं होती है, इसलिए इन्हें इनडायरेक्ट सनलाइट में रखें जहां पर सीधी धूप नहीं आती हो। तेज धूप से उसके पत्ते जल सकते हैं। आप चाहे तो फोलिएज प्लांट को 15 दिन घर के अंदर 15 दिन घर के बाहर रखें।

37
फोलिएज प्लांट के लिए कैसी मिट्टी उर्वरक

फोलिएज प्लांट के लिए अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें। ऐसे गमले चुने जिसमें नीचे छेद जरूर हो। आप गार्डन सॉइल, कंपोस्ट और रेत तीनों का मिश्रण मिलाकर इसे गमले में डालकर पौधा लगाएं।

47
कैसे दें फोलिएज प्लांट में पानी

फोलिएज प्लांट में तभी पानी दें जब मिट्टी की ऊपरी परत सूख जाए। ज्यादा पानी देने से इसकी जड़ें सड़ जाती हैं। खासकर सर्दियों में इसे हफ्ते में केवल एक से दो बार ही पानी दें। गर्मियों में आप तीन से चार बार पानी दे सकते हैं।

57
फोलिएज प्लांट के लिए घर पर फर्टिलाइजर कैसे बनाएं

फोलिएज प्लांट में 1 महीने में आप फर्टिलाइजर जरूर डालें। इसके लिए इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती को अच्छी तरह से धोकर धूप में सुखा लें और महीने में एक बार इसे मिट्टी में डाल दें। इससे पत्ते हरे और चमकदार बनते हैं। इसके अलावा आप केले के छिलके को सुखाकर इसकी खाद बना सकते हैं या अंडे के छिलके को भी गोबर खाद में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

67
कैसे करें फोलिएज प्लांट की सफाई

फोलिएज प्लांट अगर घर में रखें, तो इन्हें साफ सुथरा होना जरूरी है। पत्तों पर धूल जमा होने पर महीने में एक से दो बार गीले कपड़े से पत्तों को साफ कर दें। अगर पत्तों पर धूल जमा होती है, तो उनकी ग्रोथ भी धीमी पड़ जाती है।

77
फोलिएज प्लांट के लिए खास टिप्स

फोलिएज प्लांट को बार-बार बदलने से बचें। एक प्लांट में ही इस पौधे को लगाएं। पीले पत्ते को तुरंत हटा दें, नहीं तो इससे बाकी पत्ते भी खराब हो सकते है। एक-दो साल बाद आप रिपॉटिंग कर सकते हैं। 

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories