
घर या बालकनी में पौधे लगाना अब सिर्फ डेकोरेशन (Decoration) नहीं रहा, यह हेल्थ और वेलनेस (Health & Wellness) से भी जुड़ गया है। कुछ खुशबूदार पौधे ऐसे होते हैं जो न केवल माहौल को महका देते हैं बल्कि हवा की क्वालिटी (Air Quality) सुधारने में भी मदद करते हैं। जैस्मिन और मधुकामिनी जैसे पौधे नेचुरल एयर फ्रेशनर (Air Freshener) की तरह काम करते हैं और माइंड को रिलैक्स भी करते हैं। अगर आप भी कम जगह में फ्रेग्रेंट और यूज़फुल प्लांट लगाना चाहती हैं, तो ये 4 ऑप्शन अच्छे रहेंगे।
जैस्मिन प्लांट अपनी मीठी खुशबू के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे बालकनी या खिड़की के पास लगाने से शाम के समय इसकी सुगंध पूरे घर में फैल जाती है। यह मूड को रिलैक्स करने और स्ट्रेस कम करने में मदद करता है। साथ ही इसकी ग्रीनरी आसपास की हवा को फ्रेश महसूस करवाती है, इसलिए यह डेकोर और वेलनेस दोनों के लिए अच्छा ऑप्शन है।
और पढ़ें - इंडोर प्लांट के लिए 7 वुडन प्लांटर, 1K में सजाएं मॉडर्न होम
मधुकामिनी (Orange Jasmine) छोटे सफेद फूलों वाला पौधा है जिसकी खुशबू बहुत स्ट्रॉन्ग और रिफ्रेशिंग होती है। इसे एंट्री एरिया या बालकनी में लगाने से वातावरण महकता रहता है। यह पौधा कम मेंटेनेंस में भी ग्रो कर जाता है और घर के आसपास की हवा को हल्का और क्लीन महसूस कराता है।
रातरानी रात के समय अपनी तेज खुशबू से वातावरण को खास बना देती है। यह पौधा आउटडोर स्पेस में लगाना बेहतर होता है ताकि इसकी सुगंध घर तक पहुंचे। इसकी ग्रीन लीव्स और फूल आसपास का माहौल सुकून भरा बनाते हैं और नेचुरल फ्रेशनिंग का अनुभव देते हैं।
और पढ़ें - वुडन डेकोर 5 मॉडर्न आइटम, दीवारों+रूम का बदलें रूप
मोगरा भी जैस्मिन फैमिली का हिस्सा माना जाता है और इसकी खुशबू बेहद मनमोहक होती है। छोटे सफेद फूलों वाला यह पौधा बालकनी गार्डन के लिए परफेक्ट है। इसकी सुगंध शाम को ज्यादा महसूस होती है और घर के माहौल को नेचुरली फ्रेश बनाती है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.