Lemon Tree Gardening: फ्री में उगाएं नींबू प्लांट, 1 ट्रिक से सबसे जल्दी लगेगा Tree

Published : Mar 02, 2026, 09:30 PM IST
नींबू प्लांट गार्डनिंग

सार

Growing a lemon tree from a lemon fruit Fast: अगली बार जब आप लेमन वॉटर या सलाद के लिए नींबू काटें, तो बीज फेंकें नहीं। थोड़ी-सी मेहनत से आप घर पर ही फ्रेश, ऑर्गेनिक नींबू उगा सकती हैं।

आजकल हर कोई किचन गार्डन (kitchen garden) बनाना चाहता है, लेकिन कई लोग सोचते हैं कि पौधे खरीदना महंगा पड़ता है। सच यह है कि आप सिर्फ 1 रुपये की लागत में नींबू का पौधा उगा सकती हैं वो भी घर में खाए गए लेमन (lemon) के बीज से। अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल, ऑर्गेनिक फूड और नेचुरल ग्रोथ में विश्वास रखती हैं, तो यह तरीका आपके लिए परफेक्ट है। घर में अपना पौधा होने से आपको केमिकल-फ्री और फ्रेश नींबू मिलेंगे। आइए जानते हैं पूरा स्टेप-बाय-स्टेप नींबू उगाने का प्रोसेस।

लेमन खाने के बाद 3 ट्रिक से बीज तैयार करें? 

  1. नींबू काटते समय जो बीज निकलते हैं, उनमें से मोटे और हेल्दी बीज चुनें। बहुत पतले या सूखे बीज न लें।
  2. बीजों को साफ पानी से धोकर उन पर लगी पल्प (गूदा) पूरी तरह हटा दें। अगर गूदा रह जाएगा तो फंगस लग सकती है।
  3. अगर आप जल्दी अंकुर (sprout) चाहते हैं, तो बीज का हल्का बाहरी छिलका नाखून से धीरे-धीरे निकाल सकती हैं। इससे जर्मिनेशन (germination) जल्दी होता है।

और पढ़ें -  Tulsi Care: तुलसी प्लांट में नमक डालने से क्या होगा? सच्चाई चौंका देगी

इस गार्डनिंग ट्रिक से तैयार करें लेमन पौधा? 

घर में पड़ी खाली 1 लीटर पानी की बोतल या टूटा हुआ कप लें। नीचे छोटा छेद कर दें ताकि पानी निकल सके। गार्डन की मिट्टी में थोड़ा-सा गोबर खाद या किचन वेस्ट कम्पोस्ट (compost) मिला लें। अगर कुछ नहीं है तो सादी मिट्टी भी चलेगी। अब बीज बोने के लिए नींबू को एलोवेरा पल्प में दबाकर हल्की गीली मिट्टी में लगा दें। बीज को 1–1.5 इंच गहराई में दबाएं और ऊपर से हल्की मिट्टी डालकर पानी स्प्रे कर दें।

और पढ़ें - 1Ltr वॉटर बोतल करें रीयूज, उगाएं माइक्रोग्रीन्स और ब्रेकफास्ट में खाएं

कितने दिन में निकलेगा पौधा?

7 से 14 दिनों के अंदर छोटे-छोटे अंकुर निकलने लगेंगे। ध्यान रखें रोज तेज धूप में न रखें, हल्की धूप और हवादार जगह में रखें। ध्यान रखें मिट्टी सूखने न दें। जब पौधा 4–5 इंच का हो जाए, तब उसे बड़े गमले में ट्रांसफर (transfer) कर दें। अब 8–12 इंच का गमला लें, अच्छा ड्रेनेज हो और महीने में एक बार ऑर्गेनिक खाद डालें। बीज से उगाया गया नींबू का पौधा आमतौर पर 2–3 साल में फल देना शुरू करता है। अगर आप जल्दी फल चाहते हैं, तो बाद में इस पौधे पर ग्राफ्टिंग (grafting) भी करवा सकती हैं।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

ना गमला, ना खाद! शराब की बोतल में ऐसे उगाएं ये 5 वॉटर फ्लावर प्लांट
मनी प्लांट पर पैसे नहीं उगते, फिर कैसे पड़ा ऐसा नाम? जानिए चौंकाने वाली कहानी