Microgreen Gardening: 1Ltr वॉटर बोतल करें रीयूज, उगाएं माइक्रोग्रीन्स और ब्रेकफास्ट में खाएं

Published : Mar 01, 2026, 05:00 PM IST
वॉटर बोतल में उगाएं माइक्रोग्रीन्स

सार

Growing microgreens at home: अब अगली बार खाली 1 लीटर बोतल फेंकने से पहले सोचिए। उसमें ताजे माइक्रोग्रीन्स उगाएं और अपने ब्रेकफास्ट को सुपर हेल्दी बनाएं।

अगर आप हेल्दी ब्रेकफास्ट चाहती हैं लेकिन रोज मार्केट से महंगी सब्जियां लाना मुश्किल लगता है, तो एक आसान और सस्ता तरीका अपनाइए। खाली 1 लीटर वॉटर बोतल में माइक्रोग्रीन्स उगाइए। माइक्रोग्रीन्स यानी सब्जियों और अनाज के छोटे-छोटे अंकुर, जिन्हें 7–10 दिनों में काटकर खाया जा सकता है। ये स्वाद में ताजा, पोषण में भरपूर और उगाने में बेहद आसान होते हैं।

माइक्रोग्रीन्स क्या होते हैं?

माइक्रोग्रीन्स, पौधों के शुरुआती पत्ते होते हैं जो बीज से निकलने के बाद 1–2 इंच तक बढ़ते हैं। इन्हें पूरी तरह बड़ा होने से पहले ही काट लिया जाता है। पोषण के मामले में ये कई बार बड़ी सब्जियों से भी ज्यादा न्यूट्रिशियस माने जाते हैं।

और पढ़ें -  पुराने आटा बैग से बनाएं ग्रो-बैग, ₹10 लगेगी लागत

1 लीटर बोतल में माइक्रोग्रीन्स कैसे उगाएं? 

सबसे पहले खाली 1L प्लास्टिक बोतल लें। उसे बीच से काट लें (गमले की तरह)। नीचे छोटे-छोटे छेद कर दें ताकि पानी जमा न हो। अब आप हल्की गार्डन मिट्टी भर सकती हैं या टिश्यू पेपर बिछाकर भी माइक्रोग्रीन्स उगा सकती हैं। अब बीजों को ऊपर समान रूप से छिड़क दें। हल्का पानी स्प्रे करें। इसपर रोज हल्का पानी स्प्रे करें। इसे सीधी तेज धूप में नहीं, हल्की रोशनी में रखें। बस अब 6–8 दिन में छोटे हरे पत्ते निकल आएंगे।

कौन-कौन से माइक्रोग्रीन्स उगा सकती हैं? 

मेथी माइक्रोग्रीन्स: ये स्वाद में हल्के कड़वे होते हैं। लेकिन डाइजेशन के लिए अच्छा पहता है। ये सिर्फ 7 दिन में तैयार हो जाते हैं। 

मूंग माइक्रोग्रीन्स: प्रोटीन से भरपूर मूंग माइक्रोग्रीन्स हैं। आप इसे सलाद और पोहा में डालकर खा सकती हैं। 

सरसों माइक्रोग्रीन्स: इनका हल्का तीखा स्वाद होता है। इसीलिए पराठे और सैंडविच में बेहतरीन ऑप्शन हैं। 

चना माइक्रोग्रीन्स: फाइबर और एनर्जी से भरपूर चना माइक्रोग्रीन्स को आप ब्रेकफास्ट बाउल में डालकर खाएं।

और पढ़ें -  Tulsi Care: तुलसी प्लांट में नमक डालने से क्या होगा? सच्चाई चौंका देगी

माइक्रोग्रीन्स में भरपूर फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट

अगर आप वेट लॉस या हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो कर रही हैं, तो ब्रेकफास्ट में माइक्रोग्रीन्स जोड़ना एक आसान और साइंटिफिक तरीका हो सकता है जिससे फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ती है। अब अगली बार खाली 1 लीटर बोतल फेंकने से पहले सोचिए। उसी में उगाएं ताजे माइक्रोग्रीन्स और अपने ब्रेकफास्ट को सुपर हेल्दी बनाएं। सिर्फ एक मुट्ठी माइक्रोग्रीन्स रोज खाने से ब्रेकफास्ट ज्यादा न्यूट्रिशियस बन सकता है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

पत्तियों से ज्यादा खिलेंगी फूल और कलियां, मोगरे में डालें 5 देसी खाद
5 Low Light Plants Ideas: कम रोशनी में ज्यादा रंग ! फ्लैट वालों के लिए 5 कलरफुल लीफ प्लांट