Fruit Trees In Balcony: बालकनी में कौन-कौन से फलदार पेड़ आसानी से गमले में उगाए जा सकते हैं? अंजीर और केले के पौधे लगाने के लिए कितने बड़े गमले की जरूरत होती है? गमले में फलदार पेड़ उगाने के लिए कौन-सी मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है?
अगर आपके घर में बड़ा गार्डन नहीं है, तब भी आप ताजे फल उगाने का सपना पूरा कर सकते हैं। कई ऐसे फलदार पेड़ हैं जो छोटी बालकनी,टैरेस पर बड़े गमले में आसानी से उग जाते हैं। धूप और थोड़ी देखभाल के साथ ये पौधे घर को हराभरा और खूबसूरत बनाने के साथ ताजे फल भी देते हैं।
27
नींबू का पेड़
नींबू का पौधा छोटे स्पेस के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। इसकी खुशबूदार पत्तियां और ताजे फल बालकनी को फ्रेश लुक देते हैं। Meyer Lemon जैसी किस्में गमलों में आसानी से उग जाती हैं।
37
ड्वार्फ चेरी ट्री
ड्वार्फ चेरी के पौधे छोटे लेकिन बेहद खूबसूरत होते हैं। अच्छी धूप में ये तेजी से बढ़ते हैं और वसंत ऋतु में इनके फूल बालकनी की सुंदरता कई गुना बढ़ा देते हैं।
47
अंजीर का पेड़
अंजीर के चौड़े पत्ते इसे बेहद डेकोरेटिव बनाते हैं। यह गमलों में आसानी से उग जाता है और छोटे आउटडोर स्पेस को मेडिटेरेनियन स्टाइल लुक देता है।
57
बौना केला
केले का पौधा भी छोटे स्पेस में आसानी से उगाया जा सकता है। ड्वार्फ बनाना वेराइटी गमलों में अच्छी तरह ग्रो करती हैं और घर को ट्रॉपिकल रिजॉर्ट जैसा फील देती हैं।
67
अमरूद का पेड़
अमरूद का पौधा भारतीय मौसम में बहुत अच्छी तरह बढ़ता है। नियमित कटिंग और देखभाल के साथ इसे कंटेनर में आसानी से लगाया जा सकता है। यह बालकनी को ट्रॉपिकल लुक भी देता है।