Piggy Bank Planters: Waste से बनाएं बेस्ट, बच्चों के पुराने गुल्लक से बनाएं स्टाइलिश प्लांटर

Published : May 30, 2026, 09:30 AM IST

Piggy Bank Planters: पुरानी गुल्लक को प्लांटर में बदलने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है? कट डिजाइन प्लांटर में कौन-कौन से पौधे आसानी से लगाए जा सकते हैं? हैंगिंग गुल्लक प्लांटर बनाने के लिए गुल्लक में क्या बदलाव करना पड़ता है? 

PREV
16

घर में रखी पुरानी गुल्लक अब सिर्फ पैसे जमा करने के काम नहीं आएगी, बल्कि इससे आप अपने घर और बालकनी को खूबसूरत भी बना सकते हैं। आजकल DIY प्लांटर्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और लोग पुराने सामान को क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में पुरानी गुल्लक को प्लांटर में बदलना एक शानदार और इको-फ्रेंडली आइडिया है। बस थोड़ी सी मिट्टी, छोटा पौधा और आपकी क्रिएटिविटी मिलकर एक सिंपल गुल्लक को यूनिक प्लांटर में बदल सकती है।

26

कट डिजाइन प्लांटर

इस डिजाइन के लिए गुल्लक के ऊपर या साइड में छोटा कट लगाएं। इसी हिस्से में मिट्टी और पौधा लगाया जाएगा। यह सबसे आसान और जल्दी बनने वाला प्लांटर है। इसमें सक्यूलेंट्स, छोटे फूल या मनी प्लांट आसानी से लगाए जा सकते हैं।

36

मिनी डेस्क प्लांटर

छोटी गुल्लक को मिनी प्लांटर बनाकर ऑफिस डेस्क या स्टडी टेबल पर रखा जा सकता है। इसमें छोटे कैक्टस और सक्यूलेंट्स बेहद अच्छे लगते हैं। यह कम जगह में हरियाली जोड़ने का स्मार्ट तरीका है और इसकी देखभाल भी आसान होती है।

46

हैंगिंग गुल्लक प्लांटर

अगर आपकी बालकनी में थोड़ी सी जगह है, तो गुल्लक को हैंगिंग प्लांटर में बदल सकते हैं। इसके लिए गुल्लक में छोटे-छोटे छेद करें और उसमें जूट की रस्सी डालकर टांग दें। इसमें मनी प्लांट या इंग्लिश आइवी जैसे ट्रेलिंग प्लांट बेहद खूबसूरत लगते हैं।

56

पेंटेड आर्ट प्लांटर

सिंपल गुल्लक को कलरफुल पेंट, वार्निश और डिजाइन से सजाकर आर्ट पीस बनाया जा सकता है। फ्लोरल, ज्योमेट्रिक या ट्रेडिशनल पैटर्न बनाकर इसे और आकर्षक लुक दिया जा सकता है। यह डिजाइन लिविंग रूम और एंट्रेंस एरिया के लिए बेस्ट रहेगा।

Disposable Cup Gardening: डिस्पोजल ग्लास-कप को फेंके नहीं, मानसून गार्डनिंग के लिए लगाएं 5 सीड्स

66

थीम बेस्ड गुल्लक प्लांटर

अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं, तो थीम बेस्ड प्लांटर ट्राय करें। कार्टून, विंटेज या देसी मिट्टी थीम में गुल्लक को सजाकर उसमें पौधे लगाएं। यह डिजाइन बच्चों को भी काफी पसंद आता है और गार्डन को यूनिक टच देता है।

और पढ़ें: Jug Planter: प्लास्टिक, स्टील या सेरेमिक के पुराने जग से बनाएं ट्रेंडी गार्डन प्लांटर

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories