स्पाइरल रोलिंग प्लांटर टेबल
घर में जगह की कमी नहीं है तो इस तरह का रोलिंग प्लांटर टेबल खरीदें, जो दिखने में स्पाइरल लुक देता है। आप इसे लिविंग रूम के साथ बालकनी में रखें। इसकी खासियत मूवबल व्हील हैं। राउंड शेप में छोटे-छोटे पैड अलग सी सुंदरता दे रहे हैं। साथ ही डार्क ब्राउन पॉलिश वुडन इंटीरियर को क्लासिक और ऑर्गेनिक लुक देगी। आप इसमें, स्मॉल सेक्युलेंट, मोंस्टेरा, स्नैक प्लांट, जेट प्लांट, चीनी सदाबहार जैसे प्लांट लगा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Planter Almirah Shelf Design: कम जगह ज्यादा हरियाली ! घर के लिए खरीदें प्लांटर अलमारी
मिनिमलिस्ट टॉवर प्लांटर टेबल स्टैंड
विंडो के पास पौधे रखना चाहती हैं तो इस टॉवर प्लांटर टेबल स्टैंड को खरीदना बनता है। गोल बस के साथ वुडन फिनिश पाइप है, जो मजबूती संग स्टाइल का ख्याल रखेंगे। वहीं, ओक-पाइन फिनिश इसे ब्राइट लुक देते हैं। ये पूरी तरह से वर्टिकल लुक में हैं जहां पर आप आसान से छोटे-छोटे उगा सकती हैं। इस प्लांटर में बेल वाले प्लांट जैसे, ट्रेडस्कैनटिया, पोथोज, रंग बिरंगी पत्तियों वाली क्रोटन, पेपेरोमिया, और पीस लीली लगाएं।