
अक्सर हम गार्डन की सूखी पत्तियां, घास की कटिंग, टूटे फूल और छोटी टहनियों को कचरा समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि यही गार्डन कचरा (garden waste) आपके पौधों की ग्रोथ के लिए एक नेचुरल खजाना साबित हो सकता है? सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह मिट्टी को पोषण देता है, नमी बनाए रखता है और पौधों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। अगर आप अपने होम गार्डन को ज्यादा हरा-भरा और हेल्दी बनाना चाहती हैं, तो ये 5 बेस्ट हैक्स जरूर ट्राय करें।
गार्डन में गिरी सूखी पत्तियों को फेंकने की बजाय पौधों की मिट्टी के ऊपर बिछा दें। इसे mulching कहते हैं। यह मिट्टी की नमी को लंबे समय तक बनाए रखता है, गर्मी में जड़ों को ठंडा रखता है और खरपतवार को भी कम करता है। गर्मियों में यह हैक बहुत असरदार होता है।
और पढ़ें - 3 स्प्रे बोतल फर्टिलाइजर, होम गार्डन के लिए करें प्री-रेडी
लॉन या गमलों की घास काटने के बाद जो कटिंग निकलती है, उसे सूखाकर मिट्टी में मिलाएं। यह धीरे-धीरे सड़कर मिट्टी में नाइट्रोजन बढ़ाती है, जिससे पौधों की पत्तियां ज्यादा हरी और घनी होती हैं। खासकर मनी प्लांट, तुलसी और हरे पौधों के लिए यह बहुत अच्छा है।
मुरझाए हुए फूल और गिरे हुए पंखुड़ियों को इकट्ठा करके कंपोस्ट पिट या बाल्टी में डालें। कुछ दिनों में यह सड़कर एक बेहतरीन ऑर्गेनिक खाद बन जाता है, जो फूल वाले पौधों की ग्रोथ और ब्लूमिंग के लिए बहुत फायदेमंद है।
और पढ़ें - DIY Gardening Pots: कचरे से बनाएं सुंदर गमले, ये 5 DIY Ideas जरूर ट्राय करें
गमले के नीचे छोटी सूखी टहनियां या लकड़ी के छोटे टुकड़े रखें। इससे पानी आसानी से निकलता है और मिट्टी जड़ों के पास जमा नहीं होती। यह जड़ों को सड़ने से बचाता है और पौधे लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं।
ताजी पत्तियां, घास और छोटे पौधों के हिस्सों को पानी में 2-3 दिन भिगोकर रखें। इसके बाद इस पानी को छानकर पौधों में डालें। यह एक नेचुरल liquid fertilizer की तरह काम करता है और पौधों की ग्रोथ को बूस्ट करता है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.