Plant Growth Booster Homemade Spray Bottle Fertilizer: घर पर बने ये 3 स्प्रे बोतल फर्टिलाइजर आपके गार्डन के लिए सस्ते, आसान और असरदार उपाय हैं। ये नेचुरल तरीका अपनाएं और अपने गार्डन को हरा-भरा और हेल्दी बनाएं।

अगर आप चाहते हैं कि आपके पौधे जल्दी ग्रो करें, हरे-भरे रहें और ज्यादा फूल-फल दें, तो सिर्फ पानी देना काफी नहीं होता। पौधों को समय-समय पर पोषण (nutrients) भी चाहिए होता है। लेकिन हर बार मार्केट से फर्टिलाइज़र खरीदना जरूरी नहीं है। आप घर पर ही स्प्रे बोतल फर्टिलाइज़र बनाकर अपने गार्डन को हेल्दी रख सकते हैं। स्प्रे फर्टिलाइजर की खास बात यह है कि यह सीधे पत्तों पर लगाया जाता है, जिससे पौधे इसे जल्दी एब्जॉर्ब कर लेते हैं और रिजल्ट भी जल्दी दिखता है। आइए जानते हैं 3 आसान और असरदार प्री-रेडी फर्टिलाइजर।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केला छिलका स्प्रे रहेगा पोटैशियम बूस्टर

केले के छिलके में पोटैशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है, जो पौधों की ग्रोथ और फूलों के लिए बहुत जरूरी है। इसे बनाने के लिए केले के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर 1 लीटर पानी में 24 घंटे भिगो दें। इसके बाद पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें। यह लिक्विड हफ्ते में 1-2 बार पौधों की पत्तियों पर स्प्रे करें। यह फर्टिलाइजर खासतौर पर फूल देने वाले पौधों के लिए बहुत फायदेमंद होता है और पत्तों को भी हरा-भरा बनाता है।

और पढ़ें - कचरे से बनाएं सुंदर गमले, ये 5 DIY Ideas जरूर ट्राय करें

नेचुरल ग्रोथ बूस्टर चावल का पानी स्प्रे

चावल धोने या उबालने के बाद जो पानी बचता है, वह पौधों के लिए बहुत अच्छा पोषण देता है। इसमें स्टार्च और मिनरल्स होते हैं जो पौधों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए चावल के पानी को ठंडा होने दें और हल्का पतला कर लें। फिर इसे स्प्रे बोतल में भरकर पत्तियों पर स्प्रे करें। यह स्प्रे छोटे पौधों और इंडोर प्लांट्स के लिए बहुत अच्छा काम करता है और उन्हें जल्दी बढ़ने में मदद करता है।

और पढ़ें - खीरा को एक ट्रिक से उगाएं, बालकनी रेलिंग पर करें ग्रो

नाइट्रोजन सपोर्ट देगा चाय पत्ती पानी स्प्रे

चाय पत्ती में नाइट्रोजन होता है, जो पत्तों की ग्रोथ के लिए जरूरी है। इसे बनाने के लिए इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती को अच्छी तरह धो लें (ताकि शुगर या दूध न रहे), फिर उसे पानी में उबालकर ठंडा करें। छानकर स्प्रे बोतल में भर लें और हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें। यह फर्टिलाइज़र पत्तों को गहरा हरा बनाता है और पौधे को मजबूत करता है। ध्यान रखें स्प्रे हमेशा सुबह या शाम के समय करें, ताकि धूप में पत्तियां जलें नहीं। बहुत ज्यादा मात्रा में स्प्रे न करें और हर फर्टिलाइज़र को सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें।