
बारिश का मौसम पौधों के लिए जितना अच्छा माना जाता है, उतना ही कई बार गार्डन की सब्जियों के लिए परेशानी भी बन जाता है। ज्यादा पानी, मिट्टी में नमी, फंगस और कीड़ों की वजह से टमाटर, मिर्च, बैंगन, धनिया और दूसरी सब्जियां जल्दी खराब होने लगती हैं। कई लोगों की मेहनत से उगाई गई सब्जियां मानसून में सड़ने लगती हैं या पौधे पीले पड़ जाते हैं। लेकिन कुछ आसान गार्डनिंग हैक्स अपनाकर आप अपने किचन गार्डन को बारिश में भी हरा-भरा रख सकते हैं। अगर आप चाहती हैं कि मानसून में आपकी सब्जियां सुरक्षित और हेल्दी रहें, तो ये 6 आसान तरीके ट्राय करें।
मानसून में सबसे बड़ी समस्या होती है पानी जमा होना। अगर गमले या ग्रो बैग में पानी भरने लगे, तो जड़ें सड़ सकती हैं। इसलिए गमले के नीचे बने ड्रेनेज होल जरूर चेक करें। जरूरत हो तो छोटे पत्थर या टूटे गमले के टुकड़े नीचे रखें ताकि एक्स्ट्रा पानी आसानी से निकल सके।
और पढ़ें - Vertical Gardening Tricks: 5x5 बालकनी बनेगी Pollinator Haven, ट्राय करें 4 वर्टिकल गार्डनिंग ट्रिक
बहुत तेज बारिश कई बार पौधों को नुकसान पहुंचा सकती है। खासकर टमाटर, मिर्च और बैंगन जैसी सब्जियों के पौधे ज्यादा पानी सहन नहीं कर पाते। ऐसे में हल्का प्लास्टिक कवर या ग्रीन नेट लगाकर पौधों को बचाया जा सकता है। ध्यान रखें कि पूरी तरह बंद न करें, ताकि हवा आती-जाती रहे।
बारिश के मौसम में फंगस और कीड़ों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मिट्टी में थोड़ी नीम खली (Neem Cake) मिलाने से पौधों को सुरक्षा मिल सकती है। यह मिट्टी को हेल्दी रखने और कई छोटे कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है।
कई लोग बारिश में भी रोज पौधों को पानी देते रहते हैं, जिससे पौधे खराब हो सकते हैं। मानसून में पहले मिट्टी चेक करें। अगर मिट्टी पहले से गीली है, तो अलग से पानी देने की जरूरत नहीं होती। जरूरत के हिसाब से ही पानी दें।
और पढ़ें - Garden Pond Ideas: गार्डन में बनाएं सुंदर मिनी तलाब, बिना खुराई वाले 6 DIY Ideas
मिट्टी की ज्यादा नमी कंट्रोल करने के लिए पौधों के आसपास सूखी पत्तियां या घास (Mulching) बिछा सकती हैं। इससे मिट्टी ज्यादा खराब नहीं होती और पौधों की जड़ें भी सुरक्षित रहती हैं। यह तरीका सब्जियों के पौधों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
अगर किसी पौधे की पत्तियां पीली, सड़ी हुई या फंगस वाली दिखें, तो उन्हें तुरंत हटा दें। इससे बीमारी दूसरे पौधों में फैलने का खतरा कम हो सकता है। मानसून में पौधों की नियमित जांच करना बहुत जरूरी होता है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.