Gardening Rules In America: गार्डन को लेकर भी कोई रुल होता है, सुनकर अजीब लग रहा है ना। लेकिन अमेरिका के गार्डन यानी बगीचे को लेकर कुछ रुल्स बनाए गए हैं, जिसका पालन करना जरूरी है, नहीं तो जुर्माना लग जाएगा।
घर का गार्डन अक्सर लोगों के लिए सुकून और प्रकृति से जुड़ने की जगह होता है, लेकिन अमेरिका के कई हिस्सों में बैकयार्ड गार्डन से जुड़े सख्त नियम भी लागू हैं। ये नियम सिर्फ सफाई या सजावट के लिए नहीं, बल्कि पर्यावरण, वन्यजीवों की सुरक्षा, पड़ोसियों की सुविधा और आग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए बनाए गए हैं। कई बार लोग अनजाने में ऐसे काम कर बैठते हैं, जिन पर वार्निंग लेटर, फाइन या फिर लीगल एक्शन तक हो सकता है। आइए जानते हैं अमेरिका में गार्डन से जुड़े कुछ ऐसे नियम, जिन्हें जानना बेहद जरूरी है।
26
बिना परमिशन गार्डन का कचरा जलाना
बहुत से लोग सूखी पत्तियां, टहनियां या पुराने पौधे बगीचे में जलाना आसान समझते हैं, लेकिन अमेरिका के कई राज्यों में ओपन बर्निंग पर सख्त नियम हैं। खासकर कैलिफोर्निया, एरिजोना और कोलोराडो जैसे जंगलों में आग लगने वाले संवेदनशील इलाकों में बिना अनुमति आग जलाना गैरकानूनी माना जा सकता है। सूखी घास या पत्तियों में लगी छोटी-सी आग भी तेजी से फैल सकती है। इसके अलावा धुआं पड़ोसियों और सांस के मरीजों के लिए परेशानी बन सकता है। इसी वजह से कई शहरों में गार्डन वेस्ट बर्निंग बैन है।
36
ऐसे पौधे उगाना जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएं
कुछ सजावटी पौधे दिखने में सुंदर होते हैं, लेकिन उन्हें इनवेसिव स्पीशीज माना जाता है। बांस, जापानी नॉटवीड, पर्पल लूसस्ट्राइफ और इंग्लिश आइवी जैसे पौधे कई राज्यों में बैन किए गए हैं। ये पौधे तेजी से फैलकर स्थानीय पेड़-पौधों और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार इनकी जड़ें पड़ोसियों की संपत्ति तक पहुंच जाती हैं, जिससे कानूनी शिकायतें भी हो सकती हैं।
46
जरूरत से ज्यादा मुर्गियां या जानवर पालना
शहरी बागवानी के बढ़ते ट्रेंड के साथ लोग घर के पीछे वाले गार्डन में मुर्गियां और छोटे फार्म जानवर पालने लगे हैं। लेकिन ज्यादातर अमेरिकी शहरों में इसकी भी लिमिट भी तय है। कई जगह मुर्गे रखने पर रोक है क्योंकि उनकी आवाज से पड़ोसियों को परेशानी होती है। वहीं बकरी, बतख या सूअर पालने के लिए विशेष अनुमति की जरूरत पड़ सकती है। इन नियमों का मकसद साफ-सफाई बनाए रखना और चूहों जैसी समस्याओं को रोकना है।
56
जरूरत से ज्यादा मुर्गियां या जानवर पालना
शहरी बागवानी के बढ़ते ट्रेंड के साथ लोग घर के पीछे वाले गार्डन में मुर्गियां और छोटे फार्म जानवर पालने लगे हैं। लेकिन ज्यादातर अमेरिकी शहरों में इसकी भी लिमिट भी तय है। कई जगह मुर्गे रखने पर रोक है क्योंकि उनकी आवाज से पड़ोसियों को परेशानी होती है। वहीं बकरी, बतख या सूअर पालने के लिए विशेष अनुमति की जरूरत पड़ सकती है। इन नियमों का मकसद साफ-सफाई बनाए रखना और चूहों जैसी समस्याओं को रोकना है।
गार्डन में कीटनाशक और खरपतवार नाशक का ज्यादा इस्तेमाल पर्यावरण के लिए खतरनाक हो सकता है। कुछ रसायन पानी के स्रोतों को दूषित कर सकते हैं और मधुमक्खियों, तितलियों जैसे परागण करने वाले जीवों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी वजह से कई अमेरिकी राज्यों ने घरों के गार्डन में केमिकल इस्तेमाल को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। बारिश के जरिए ये रसायन नदियों और झीलों तक पहुंचकर पूरे पर्यावरण तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं।