दिखने में सुंदर लेकिन सेहत के लिए डेंजर्स होते हैं ये 7 इंडोर प्लांट्स, लगाने से पहले जान लें नाम

Published : May 14, 2026, 12:01 PM IST

Poisonous Indoor Plants: घर के अंदर इंडोर प्लांट लगाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन क्या सभी इंडोर प्लांट सुरक्षित होते हैं, ये सवाल मन में अमूमन उठता होगा। तो चलिए बताते हैं, 7 ऐसे प्लांट के बारे में जो आपकी सेहत को खराब कर सकती हैं।

PREV
18

कई पॉपुलर हाउसप्लांट्स ऐसे होते हैं जिनमें जहरीले तत्व पाए जाते हैं। इन्हें छूने या गलती से खाने पर एलर्जी, स्किन इरिटेशन, उल्टी, पेट दर्द और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर बच्चों और पालतू जानवरों वाले घरों में इन पौधों को लेकर ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

28

इंग्लिश आइवी (English Ivy)

इंग्लिश आइवी देखने में बेहद अट्रैक्टिव बेल होती है, लेकिन यह सुरक्षित नहीं होती है। इसकी पत्तियां और रस त्वचा पर एलर्जी पैदा कर सकते हैं। इसे छूने से खुजली, लाल चकत्ते और जलन हो सकती है। संवेदनशील लोगों और बच्चों में इसका असर ज्यादा देखने को मिलता है।

38

ZZ प्लांट (ZZ Plant)

ZZ प्लांट लो-मेंटेनेंस होने की वजह से काफी पसंद किया जाता है, लेकिन इसके सभी हिस्सों में टॉक्सिक तत्व होते हैं। अगर इसे गलती से खा लिया जाए, तो मतली, पेट दर्द और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

48

पोथोस (Pothos)

यह पौधा घरों में सबसे ज्यादा लगाया जाता है, लेकिन इसकी पत्तियों में कैल्शियम ऑक्सलेट क्रिस्टल होते हैं। इन्हें चबाने पर मुंह, गले और होंठों में जलन व सूजन हो सकती है। इसके रस से स्किन रैश भी हो सकते हैं।

58

फिलोडेंड्रॉन (Philodendron)

फिलोडेंड्रॉन की बड़ी और खूबसूरत पत्तियां इसे खास बनाती हैं, लेकिन यह भी जहरीला पौधा माना जाता है। इसे छूने या खाने से होंठ और जीभ में सूजन, साथ ही स्किन एलर्जी हो सकती है।

68

डाइफेनबैचिया (Dieffenbachia)

डाइफेनबैचिया को “डंब केन” भी कहा जाता है। इसका जहरीला रस मुंह और गले में तेज जलन पैदा कर सकता है। गंभीर स्थिति में बोलने में भी दिक्कत हो सकती है। इसकी वजह से स्किन इरिटेशन भी हो सकता है।

Plastic Bottle DIY Flower Pot: 8 कॉम्बो फ्लॉवर पॉट सेट, यूजलेस प्लास्टिक बोतल से बनाएं

78

लिली (Lilies)

लिली फूल बेहद एलिगेंट लगते हैं, लेकिन बिल्लियों के लिए यह जानलेवा साबित हो सकते हैं। इसके पराग या पत्तियों के संपर्क में आने से किडनी फेलियर तक हो सकता है। अगर घर में पालतू बिल्ली है, तो लिली लगाने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Hanging Plants: क्यूट प्लांटर में लगाएं ये 6 हैंगिग प्लांट्स, छोटी बालकनी इंस्टेंट लगने लगेगी बड़ी

88

डैफोडिल बल्ब (Daffodil Bulbs)

डैफोडिल के फूल खूबसूरत होते हैं, लेकिन इसके बल्ब जहरीले होते हैं। गलती से खाने पर पेट दर्द, दस्त, उल्टी और ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories