Hanging Plants: छोटी बालकनी में आप स्पेस के साथ-साथ अपनी गार्डनिंग का शौक पूरा करना चाहती हैं, तो फिर हैंगिंग प्लांट्स बेस्ट है। फ्लोर का स्पेस इससे बचता है और बालकनी की शान बढ़ जाती है।
छोटी बालकनी को स्टाइलिश और फ्रेश लुक देना चाहते हैं, तो हैंगिंग प्लांट्स से बेहतर ऑप्शन शायद ही कोई हो। ये न सिर्फ कम जगह में आसानी से फिट हो जाते हैं, बल्कि बालकनी को ग्रीन, एस्थेटिक और बड़ा दिखाने का काम भी करते हैं। खास बात यह है कि कुछ हैंगिंग प्लांट्स ऐसे होते हैं, जो कम देखभाल में भी सालों तक हरे-भरे बने रहते हैं। अगर आप भी अपनी छोटी बालकनी को मिनी गार्डन में बदलना चाहते हैं, तो क्यूट प्लांटर में ये 6 लॉन्ग-लास्टिंग हैंगिंग प्लांट्स जरूर लगाएं।
27
बोस्टन फर्न
अगर आप बालकनी को घना और नेचुरल लुक देना चाहते हैं, तो बोस्टन फर्न बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी लटकती हरी पत्तियां स्पेस को बड़ा और फ्रेश दिखाती हैं।
37
इंग्लिश आइवी
अगर आप बालकनी को यूरोपियन कैफे जैसा लुक देना चाहते हैं, तो इंग्लिश आइवी लगाएं। इसकी घनी लटकती बेलें बेहद एस्थेटिक दिखाई देती हैं। कम जगह में तेजी से फैलने वाले इस प्लांट को आप क्यूट से प्लांटर में लगाकर बालकनी को लग्जरी लुक दे सकती हैं।
47
मनी प्लांट
मनी प्लांट सबसे पॉपुलर और आसान इंडोर-आउटडोर प्लांट माना जाता है। इसकी लंबी लटकती बेलें बालकनी को नेचुरल और रॉयल लुक देती हैं। खूबसूरत प्लांटर में आप मनी प्लांट लगाकर बालकनी के रुफ पर लटकाएं।
यह मनी प्लांट की एक खूबसूरत वैरायटी है, जिसकी सफेद-हरी पत्तियां बालकनी को प्रीमियम लुक देती हैं। लो मेंटेनेंस यह प्लांट छोटी बालकनी को इंस्टेंट एस्थेटिक लुक देता है।
67
स्पाइडर प्लांट
पतली और नीचे की ओर झूलती पत्तियों वाला स्पाइडर प्लांट छोटे प्लांटर में बेहद क्यूट लगता है। यह गर्मी और सर्दी दोनों में खुद को बनाए रखता है। यह हैंगिग प्लांट बालकनी को मॉडर्न और फ्रेश लुक देता है।
77
स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स
यह प्लांट छोटे-छोटे मोतियों जैसी पत्तियों के लिए जाना जाता है। हैंगिंग प्लांटर में यह बेहद यूनिक और लग्जरी फील देता है। इस प्लांट को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है।