Marble Planter for Indoor Plants: आप इनडोर प्लांट्स के लिए एलिगेंट और प्रीमियम लुक वाले प्लांटर्स की तलाश में हैं, तो मार्बल प्लांटर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इनकी खूबसूरती और मजबूती की वजह से आजकल होम डेकोर में इन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।
मार्बल प्लांटर्स दिखने में बेहद रॉयल और स्टाइलिश लगते हैं, जिससे घर का इंटीरियर और ज्यादा रिच व क्लासी दिखाई देता है। ये काफी मजबूत होते हैं, इसलिए लंबे समय तक खराब नहीं होते। इन्हें आप लिविंग रूम, ऑफिस, डाइनिंग एरिया या बालकनी कहीं भी रख सकते हैं। मार्बल गर्मी को जल्दी प्रभावित नहीं होने देता, जिससे पौधों की जड़ों पर ज्यादा असर नहीं पड़ता और पौधे लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं।
अगर आपके पास मार्बल और ग्रेनाइट के टुकड़े पड़े हुए हैं, तो उनसे आप क्रिएटिव प्लांटर भी बना सकते हैं। दो साइड पर मार्बल और दो साइड पर ग्रेनाइट लगाकर खूबसूरत प्लांटर तैयार किया जा सकता है। इसमें लीफ वाले इनडोर प्लांट्स बेहद आकर्षक लगते हैं।
36
मार्बल प्लांटर टेबल टॉप
डायनिंग टेबल, सेंटर टेबल या ड्रेसिंग टेबल पर छोटे मार्बल प्लांटर्स बहुत क्लासी लगते हैं। इनमें आप जिप्सी फ्लावर, जेड प्लांट या सक्यूलेंट्स जैसे छोटे पौधे लगा सकते हैं।
46
लो मेंटेनेंस मार्बल प्लांटर
मार्बल प्लांटर्स को साफ करना बेहद आसान होता है। हल्के कपड़े से पोंछने पर ही इनकी चमक दोबारा लौट आती है। आप व्हाइट मार्बल की जगह ब्लू मार्बल वाला पॉट भी चुन सकते हैं, जिसमें मोर पंख जैसी खूबसूरत डिजाइन बनी हो।
56
व्हाइट और गोल्डन मार्बल प्लांटर
घर को रॉयल और लग्जरी लुक देने के लिए आप साधारण व्हाइट प्लांटर्स की जगह गोल्डन फिनिश वाले मार्बल प्लांटर्स चुन सकते हैं। इनमें बड़े-बड़े प्लांटर्स पर गोल्ड डिटेलिंग की गई होती है, जो घर की सुंदरता को और बढ़ा देती है।
66
ओवल शेप मार्बल प्लांटर
ड्रॉइंग रूम या घर के एंट्रेंस पर बड़े ओवल शेप वाले मार्बल प्लांटर्स रखकर आप अपने घर को प्रीमियम और लग्जरी लुक दे सकते हैं। इस तरह के प्लांटर्स में स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, सक्यूलेंट्स और दूसरे इनडोर प्लांट्स बेहद खूबसूरत लगते हैं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.