Mogra Plant Flowering: मोगरे के पौधे में भर-भरकर फूल पाने के लिए फिटकरी और सरसों खली का पानी इस्तेमाल करें। जानें मोगरा प्लांट केयर टिप्स, सही खाद, धूप और आसान घरेलू उपाय, जिससे पौधा तेजी से बढ़े और ज्यादा फूल दे।

गर्मियों में खुशबू वाले मोगरे के फूल आपकी सिंपल सी बालकनी को भी खूबसूरत बना देंगी। कई लोग मोगरे का पौधा तो लगा लेते हैं, लेकिन सही देखभाल न मिलने के कारण फूल न के बराबर या बहुत कम आते हैं। अगर आपके मोगरे के पौधे में भी फूल कम आ रहे हैं या पौधा कमजोर दिख रहा है, तो आप एक सफेद चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानते हैं कि किस तरीके से फिटकरी का इस्तेमाल करने से पौधे में भर भर के फूल आएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोगरे के पौधे में करें फिटकरी पानी का इस्तेमाल

फिटकरी में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो मिट्टी को पौधे के लायक बनाता है और पौधों को फायदा पहुंचता है। फिटकरी के पानी का इस्तेमाल करके हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस कम हो जाते हैं। इससे पौधों की जड़ों को फायदा पहुंचता है। फिटकरी का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 1 लीटर पानी लें और उसमें आधा चम्मच छोटा फिटकरी पाउडर मिलाएं। ध्यान रखें कि ज्यादा फिटकरी का इस्तेमाल न करें वरना मिट्टी पर बुरा असर पड़ेगा। अब इस घोल को अच्छी तरीके से मिलाकर महीने में एक से दो बार पौधे की मिट्टी में डालें। इसे सीधा पत्तियाों या फिर फूलों में प्रेस करने की गलती ना करें। जड़ों में पानी डालने से अच्छा असर पड़ेगा।

और पढ़ें: Old Trolley Bag Planter Ideas: पुरानी टूटी हुई ट्रॉली का नया इस्तेमाल, पौधों के लिए बनाएं 5 खूबसूरत प्लांटर

सरसों खली का पानी करें इस्तेमाल

मोगरे के पौधे में अगर फूल बढ़ाना चाहते हैं, तो आप सरसों की खली का पानी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें नाइट्रोजन के साथ दूसरे पोषक तत्व भी होते हैं, जो फ्लावर बढ़ाने का काम करते हैं। 2 से 3 चम्मच सरसों खली को 1 लीटर पानी में घोलकर दो-तीन दिन रखें। फिर जब ये गल जाए, तो इसमें एक अनुपात तीन में पानी मिलाकर पतला कर लें। अब महीने में दो बार इस पानी को मिट्टी में डालें। ध्यान रखिए की पानी बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए। 

पौधे को धूप में रखना न भूलें

मोगरे के पौधे से अगर ज्यादा फूल पाना चाहते हैं, तो सिर्फ फिटकरी का ही इस्तेमाल न करें बल्कि कुछ और बातों का भी ध्यान रखें। मोगरे के पौधे को चार से पांच घंटे की धूप में रखें। साथ ही पत्तियां अगर सूख जाएं, तो उन्हें हटाते रहें ताकि नई कलियां तेजी से निकले। महीने में 1 से 2 बार पौधों में गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट जरूर डालें। थोड़ी सी केयर से मोगरे के पौधे में भर भर कर फूल आएंगे।

और पढ़ें: Marble Planters: इनडोर प्लांट्स के लिए चुनें प्रीमियम और लग्जरी मार्बल प्लांटर्स