5 Blue flower plants for home: रंग बिरंगे फूल घर में लगाने से घर का माहौल बहुत ही खुशनुमा हो जाता है। खासकर नीले रंग के फूल बहुत ही आकर्षक और शांत प्रभाव देने वाले होते है। अगर आप घर में नीले फूल वाले पौधे लगाने चाहते हैं, तो आपके लिए ये है 5 ऑप्शन..
अपराजिता के फूल बेहद ही खूबसूरत नीले और सफेद रंग के फूल होते हैं, जो भगवान शिव को भी अर्पित किए जाते हैं। ये बेल वाला पौधा होता है, जिसे आसानी से आप गमले में लगा सकते हैं और एक महीने में ही आपके पौधे में ढेर सारे फूल आने लगेंगे, इसे हल्की धूप में रखें।
ब्लू हाइड्रेंजिया का पौधा भी आसानी से घर में लग जाता है। इसके फूल गुच्छों में आते हैं, जो दिखने में बहुत ही खूबसूरत और रॉयल लगते हैं। खास बात ये है कि इसकी मिट्टी के पीएच के अनुसार इसका रंग गहरा या हल्का नीला होता है, इसलिए मिट्टी का पीएच लेवल हमेशा चेक करते रहें, ताकि फूल सुंदर खिलें।
35
डेल्फिनियम
डेल्फिनियम लंबे डंठल पर खिलने वाले नीले फूल होते हैं, जो गार्डन की शोभा को बढ़ा सकते हैं। इस पौधे को ठंडे मौसम में लगाना अच्छा होता है। इस फूल का इस्तेमाल आप सजावट के लिए भी कर सकते हैं।
45
नीलकमल
नीलकमल या ब्लू वाटर लिली वाटर गार्डन में आसानी से उग जाता है। अगर आपके घर के पास कोई तालाब है या एक बड़े से पॉट में पानी भरकर भी आप नीलकमल के फूल लगा सकते हैं। इसके नीले फूल घर में बेहद शांत और आध्यात्मिक एहसास देते हैं।
55
ब्लू डेजी
ब्लू डेजी छोटे लेकिन बहुत ही प्यार नीले फूल वाला पौधा है, जिसे आप घर में आसानी से गमले या फिर जमीन पर लगा सकते हैं। आपकी बालकनी में ये पौधा बहुत ही खूबसूरत लगेगा और जब इसमें फूल आएंगे तो हर कोई देखता रह जाएगा।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.