Summer fruits to grow at home: गर्मियों में कौन से फल उगाएं ? जानिए उन 5 फलों बारे में, जिन्हें कम जगह, छोटे कमल में सरल तरीके से लगाया जा सकता है। यहां देखें कम मेहनत में गार्डनिंग करने के टिप्स।
गर्मियों के मौसम में खेती करना थोड़ा मुश्किल भरा काम है। सूरज की तपिश में पौधे अक्सर मुरझा जाते हैं, हालांकि ऐसा भी नहीं है कि इस दौरान खेती नहीं की जा सकती है। ज्यादातर लोगों को लगता है फल उगाने के लिए बड़े से बाग की आवश्यकता होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। गर्मी में हम आपको 5 ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें ज्यादा मेहनत के बिना भी आसानी से उगाया जा सकता है। अगर आप फ्लैट या अपार्टमेंट में रहते हैं तो ये बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे।
26
गमले में नींबू कैसे उगाएं ?
गर्मियों के मौसम में नींबू का इस्तेमाल ज्यादा होता है। बाहर से इसे खरीदना महंगा पड़ सकता है, इसलिए आप बालकनी में एक गमले में इसे लगा सकते हैं। ये पौधा 12-18 इंच तक बढ़ता है। इसे ऐसी जगह रखें, जहां 100% तक धूप आती हो। गमला रखने की जगह नहीं है तो इसे जमीन पर भी उगाया जा सकता है। हर रोज 5-6 घंटे की सनलाइट दिखाएं। हफ्ते में 2-3 बार पानी दें और कीड़ों से बचाने के लिए नीम ऑयल स्प्रे करते रहें।
पपीता खाने में जितना लाजवाब होता है, उतना ही उगाने में आसान। आप बीज की मदद से आसानी से इसे लगाएं। इस पौधे को पानी कम पसंद हैं, इसलिए मिट्टी सूखने पर ही पानी दें। हवा से बचाने के लिए टहनियों को सहारा दें। 8-10 महीने में फसल तैयार हो जाएगी।
46
क्या घर पर चीकू उगाया जा सकता है?
गर्मियों में चीकू भी अच्छे बढ़ता है, हालांकि आप इसके ड्वार्फ किस्म को ही विकल्प बनाएं। इसके लिए 20-24 इंच का गमला लें। गरम मौसम में भी 10-15 दिन में एक बार पानी दें। कम देखभाल में भी अच्छे से खिलता है।
झाड़ी जैसा दिखने वाला यह पौधा गर्मी में उगने के लिए बढ़िया है। इसे कम जगह और पानी में उगाया जा सकता है। वहीं इसे लगा रहे हैं तो 12-15 इंच गमले का इस्तेमाल करें। हर साल छंटाई की आवश्यकता होती है। फालसा 2-4 साल में फल देना शुरु कर देता है।
66
आंवले का पौधा कैसे लगा सकते हैं ?
आंवले को सूखी जमीन में आसानी से उगाया जा सकता है। इसे ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है। अगर इसे लगा रहे हैं तो 20 इंच गमला का इस्तेमाल करें। इसे धूप पसंद है। साल भर में हल्की छंटाई करते रहे। खास बात है कि इस पौधे में बीमारियां जल्द नहीं लगती हैं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.