Diy Utensil Planters: पुराने गिलास-कटोरी और प्लेट्स नहीं हैं वेस्ट, गार्डनिंग पॉट बनाकर करें स्मार्ट यूज

Published : Mar 24, 2026, 03:15 PM IST

DIY Utensil Planters: पुराने गिलास, कटोरी और प्लेट को फेंकने की बजाय DIY प्लांटर बनाएं। जानें आसान डेकोरेशन टिप्स और कौन से पौधे इन छोटे कंटेनर में सबसे अच्छे उगते हैं, ताकि आपका घर दिखे स्टाइलिश और ग्रीन।

PREV
15

घर में पड़े पुराने गिलास, कटोरी, थाली या बाउल अक्सर बेकार समझकर रख दिए जाते हैं, या फिर कबाड़ में बेच देते हैं। जबकि इन्हें क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल करके खूबसूरत DIY प्लांटर्स बनाया जा सकता है। ये न सिर्फ आपके घर की सजावट को यूनिक बनाते हैं, बल्कि बजट-फ्रेंडली भी होते हैं। थोड़ी सी पेंटिंग, डेकोरेशन और सही पौधों चुनकर आप इन पुराने बर्तनों को स्टाइलिश गार्डनिंग पॉट में बदल सकते हैं।

25

थाली और प्लेट को ऐसे बनाएं स्टाइलिश प्लांटर

पुरानी थाली या प्लेट को वॉल हैंगिंग प्लांटर में बना सकता है। इसके लिए आप एक्रेलिक पेंट से डिजाइन बनाएं या वारली/मंडला आर्ट करें। प्लेट के पीछे हुक लगाकर दीवार पर टांगें और उसमें छोटे सक्युलेंट या मनी प्लांट लगाएं। यह आपके बालकनी या लिविंग एरिया को इंस्टेंट डेकोरेटिव लुक देता है।

इसे भी पढ़ें- 100 रुपये में बदलें गार्डनिंग पॉट का लुक, मिट्टी के गमलों को डेकोरेट करने के लिए अपनाएं 5 टिप्स

35

गिलास और कप में मिनी गार्डन तैयार करें

पुराने ग्लास या कप छोटे इनडोर प्लांट्स के लिए परफेक्ट होते हैं। आप इसमें कंकड़ और मिट्टी की लेयर बनाकर प्लांट लगाएं। ग्लास को ट्रांसपेरेंट रखें या उस पर जूट, लेस या पेंट से सजावट करें। ये टेबल डेकोर के लिए बेस्ट ऑप्शन है और गिफ्टिंग में भी शानदार लगता है।

45

कटोरी और बाउल से बनाएं डेस्क प्लांटर

कटोरी और बाउल को आप मिनी डेस्क प्लांटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें कलरफुल पेंट, स्टिकर्स या मिरर वर्क से सजाएं। गोल शेप होने के कारण इसमें कैक्टस और सक्युलेंट्स बहुत अच्छे लगते हैं। यह ऑफिस टेबल या स्टडी टेबल को फ्रेश और पॉजिटिव वाइब देता है।

इसे भी पढ़ें- DIY Leaf Fertilizer : कचरा नहीं, ‘काला सोना’ हैं पतझड़ के सूखे पत्ते! गार्डनिंग में ऐसे करेंगे कमाल

55

कौन से प्लांट्स लगाना रहेगा बेस्ट

इन DIY प्लांटर्स में ऐसे पौधे चुनें जिन्हें ज्यादा जगह और पानी की जरूरत न हो। जैसे- सक्युलेंट्स, कैक्टस, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट और स्पाइडर प्लांट। ये पौधे कम मेंटेनेंस वाले होते हैं और छोटे कंटेनर में आसानी से ग्रो करते हैं। सही ड्रेनेज होल बनाना न भूलें ताकि पौधे लंबे समय तक हेल्दी रहें।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories