Fruits Gardening Idea: मेहनत का फल लगेगा मीठा, घर में उगाएं ये 5 मीठे फ्रूट्स

Published : Mar 21, 2026, 03:30 PM IST

5 Fruits To Grow at Home: बाजार से कोई भी फल लेने जाओ वो 100-200 रुपए किलो से कम नहीं मिलता है। लेकिन आप इन महंगे फलों को घर में आसानी से उगा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे और कौन से फल आप लगा सकते हैं...

PREV
15
केला का पौधा

केले के पेड़ को आप घर में आसानी से बड़े से गमले या फिर जमीन में लगा सकते हैं। इसके लिए ड्वार्फ वैरायटी का केले का पौधा बेस्ट माना जाता है। जिसमें छोटे-छोटे केले लगते हैं, जो बहुत ही मीठे और स्वादिष्ट होते हैं।

और पढ़ें- Small Garden Ideas: 2x2 बालकनी में भी बन जाएगा गार्डन, 5 स्पेस सेविंग गार्डनिंग ट्रिक्स

25
अंगूर का पौधा

अंगूर एक क्लाइंबर प्लांट होता है, जिसे आप बालकनी या छत पर आसानी से लगा सकते हैं। इसकी बेल को सपोर्ट करने के लिए जाली या स्टैंड जरूर लगाएं। इसे हल्की धूप में रखें, कुछ महीनों की ग्रोथ के बाद ही आपको इसमें फल दिखने लगेंगे।

35
संतरा या नींबू का पौधा

संतरा या नींबू जैसे सिट्रस फ्रूट भी आप घर में आसानी से उगा सकते हैं। गमले में मिट्टी और कंपोस्ट खाद डालें। संतरे या नींबू के बीज या छोटे पौधे से आप इसे लगा सकते हैं। इसे हल्की धूप में रखें, हफ्ते में 2 से 3 बार पानी दें। कुछ ही महीनों में पौधा बढ़ेगा और आपको फल मिलना भी शुरू हो जाएगा।

45
अमरूद का पौधा

अमरूद बहुत कम देखभाल वाला पौधा माना जाता है, जिसे आसानी से घर में उगाया जा सकता है। आप बड़े गमले या फिर जमीन में इसे लगा सकते हैं। बहुत जल्दी ये पौधा ग्रो करता है और मीठे-मीठे अमरूद के फल भी देने लगता है।

55
तरबूज का पौधा

तरबूज भी एक बेल वाला क्लाइंबर पौधा होता है। आप तरबूज की छोटी वैरायटी वाला पौधा चुन सकते हैं। इसे छत या बड़े गमले में लगाएं। सपोर्ट के लिए स्टैंड या जाली रखें। बेल को फैलने दें और कुछ ही समय में आपको छोटे और मीठे तरबूज मिलने लगेंगे।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories