Small Garden Gardening: छोटे बालकनी में पौधे कैसे उगाएं? जानिए 5 आसान तरीकें, जो काम आसान करने के साथ घर, फ्लैट और अपार्टमेंट की शोभा बढ़ाने में कमी नहीं रखेंगे।
Small Balcony Gardening Ideas: आजकल के अपार्टमेंट या फ्लैट में बालकनी की जगह न बराबर होती है। इनमें दो से तीन लोगों को एक साथ खड़ा होना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में पौधे लगाना तो सपने जैसा है। हालांकि, अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो ये पूरी तरह से सही नहीं है। थोड़ी सी समझदारी दिखाकर स्मॉल स्पेस में भी अच्छा से गार्डन बनाया जा सकता है। अगर गार्डन वर्टिकल स्पेस में है तो ये काम और भी आसान हो जाएगा। यहां देखें ऐसी ही 5 आइडियाज जो काम आसान बनाएंगे।

स्टैंड या दीवार का इस्तेमाल
गमले या प्लांट की बजाय आप स्टैंड, दीवार पर पौधे लगाएं। इसके अलावा यूरोपियन स्टाइल Ladder Gardening भी कर सकते हैं। ये जगह बचाने के साथ क्रिएटिव लुक भी देता है।
वॉल प्लांटर करेंगे काम आसान
छोटे घरों के लिए वॉल प्लांटर फेमस हो रहे हैं, इन्हें आप सीधे दीवार पर लगा सकते हैं। अमेजन-फ्लिपकार्ट से लेकर नजदीकी बाजार पर ये कई पैटर्न और वैरायटी में मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Suitcase Garden: इस ट्रिक से सूटकेस बनेगा मिनी गार्डन, जानें गार्डनिंग कैसे करें और डेकोरेशन टिप्स
हैंगिंग बास्केट में पौधे लगाएं

छोटी जगह के लिए हैगिंग बास्केट बढ़िया विकल्प है। इसके लिए थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी, आप छत या रेलिंग में गमले टांगे। आजकल हुक वाले पॉट ज्यादा डिमांड में हैं। आप भी इसे ट्राई करें।
ये भी पढ़ें- लोहे का रद्दी पिंजरा बनेगा महंगा डेकोर पीस, ₹0 में ऐसे दें घर को रॉयल लुक
रेलिंग प्लांटर्स का यूज
ज्यादा स्पेस न होने पर आप बालकनी की रेलिंग में भी पौधे लगा सकते हैं। इससे नीचे जगह खाली रहेगी और फ्लैट का लुक भी बहुत कमाल लगेगा।
लंबे प्लांटर्स का इस्तेमाल
यदि बालकनी में 1-2 गमले रखने की जगह है तो छोटे-छोटे गमलों की बजाय लंबे-लंबे प्लांटर्स लगाएं, इसमें एक साथ कई पौधे लगाएं जा सकते हैं। इससे कम जगह में छोटा गार्डन तैयार किया जा सकता है।
गार्डनिंग करते वक्त बातों का रखें ध्यान
बालकनी में पौधे लगाते समय इसे व्यवस्थित करना भी जरूरी है। आप इसे छोटे-बड़े और मीडियम साइज के प्लांट में बांटे। Small Outdoor Plants को आगे रखें, इसी तरह सभी पौधों को धूप मिलेगी और ये दिखने में खूबसूरत लगेगी।
यदि बालकनी में ज्यादा धूप आती है तो पौधों को आगे रखकर शेडो बनाई जा सकती है। इससे छोटे पौधे सेफ रहते हैं। आप चाहें तो फर्श पर हल्की मैट बिछाएं, इससे गर्मी कम होती है।
कुल मिलाकर, छोटी बालकनी का मतलब ये नहीं है कि उसमें हरियाली नहीं ला सकते। अगर आप सही तरीके से जगह का इस्तेमाल करें, तो स्मॉल स्पेस को भी खूबसूरत गार्डन में बदला जा सकता है।
