- Home
- Lifestyle
- Gardening
- DIY Leaf Fertilizer : कचरा नहीं, ‘काला सोना’ हैं पतझड़ के सूखे पत्ते! गार्डनिंग में ऐसे करेंगे कमाल
DIY Leaf Fertilizer : कचरा नहीं, ‘काला सोना’ हैं पतझड़ के सूखे पत्ते! गार्डनिंग में ऐसे करेंगे कमाल
Leaf Compost Fertilizer: पतझड़ के सूखे पत्ते कचरा नहीं, बल्कि गार्डनिंग के लिए ‘काला सोना’ हैं। जानें कैसे इनसे कम्पोस्ट, मल्च और लिक्विड फर्टिलाइज़र बनाकर पौधों की ग्रोथ और मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाया जा सकता है।

पतझड़ के मौसम में पेड़ों से गिरे सूखे पत्तों को हम कचरा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही पत्ते आपके गार्डन के लिए ‘काला सोना’ यानी नेचुरल खाद बन सकते हैं? सूखे पत्तों में भरपूर ऑर्गेनिक तत्व होते हैं, जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं और पौधों को हेल्दी बनाते हैं। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ये न सिर्फ पौधों की ग्रोथ बढ़ाते हैं, बल्कि आपकी गार्डनिंग को भी किफायती और इको-फ्रेंडली बना देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे अपनी गार्डनिंग के लिए हम इस काले सोने का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सूखे पत्तों से बनाएं लीफ कम्पोस्ट
सूखे पत्तों को इकट्ठा करके एक गड्ढे या डिब्बे में भर दें। इसमें थोड़ा पानी छिड़कें और समय-समय पर पलटते रहें। 30-45 दिनों में ये पत्ते सड़कर बेहतरीन कम्पोस्ट बन जाते हैं। यह खाद मिट्टी को पोषण देती है और पौधों की जड़ों को मजबूत बनाती है।
मल्चिंग के लिए करें इस्तेमाल
सूखे पत्तों को सीधे गमलों या पौधों के आसपास बिछा दें। इसे मल्चिंग कहते हैं। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है, खरपतवार कम उगते हैं और जड़ों को तापमान से सुरक्षा मिलती है-खासकर सर्दियों में यह बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- Indoor Cooling Plant: AC-कूलर का बिजली बिल होगा आधा, घर में लगाएं ये 5 कूलिंग प्लांट
मिट्टी की क्वालिटी सुधारें
सूखे पत्तों को पीसकर या छोटे टुकड़ों में तोड़कर मिट्टी में मिलाएं। इससे मिट्टी हल्की और हवादार बनती है, जिससे जड़ों तक ऑक्सीजन आसानी से पहुंचती है और पौधे तेजी से बढ़ते हैं।
लिक्विड फर्टिलाइजर बनाएं
सूखे पत्तों को पानी में 2-3 दिन भिगोकर रखें और फिर उस पानी को छान लें। यह नेचुरल लिक्विड फर्टिलाइजर बन जाता है। इसे हफ्ते में एक बार पौधों में डालने से ग्रोथ तेजी से बढ़ती है और पत्तियां हरी-भरी रहती हैं।
इसे भी पढ़ें- Coconut Husk Fertilizer: सूखते पौधों में आ जाएगी नई जान! नारियल के छिलकों से बनाएं समर स्पेशल फर्टिलाइजर
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.