
आज की Gen-Z लाइफस्टाइल सिर्फ फैशन और फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि अब इसमें ग्रीन लिविंग, माइंडफुलनेस और सेल्फ-केयर भी शामिल हो चुका है। इसी ट्रेंड का हिस्सा Herb Garden बन चुका है। छोटे अपार्टमेंट, बालकनी या खिड़की के पास उगाए गए हर्ब्स न सिर्फ देखने में क्यूट लगते हैं, बल्कि डिटॉक्स टी, इम्युनिटी और स्किन हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। अगर आप भी केमिकल-फ्री लाइफ और इंस्टेंट वेलनेस चाहती हैं, तो New Age Herb Garden आपकी परफेक्ट चॉइस बन सकता है। यहां जानें डिटॉक्स टी के लिए बेस्ट Herbs, जो आसानी से उगाएं जा सकते हैं
पुदीना हर Detox Tea का बेस माना जाता है। इसकी खुशबू और कूलिंग इफेक्ट इसे Gen-Z फेवरेट बनाते हैं। आप ताजे पुदीने की पत्तियों को गर्म पानी में डालें और फिर थोड़ा नींबू का र डालें। इसे पीने से पेट साफ रहता है, ब्लोटिंग कम होती है और स्किन को नेचुरल ग्लो मिलता है।
और पढ़ें - छोटे अपार्टमेंट में पसुमाई गार्डनिंग, ट्राय करें 6 तरीके
तुलसी सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि New Age Wellness Herb भी बन चुकी है। ग्रीन टी के साथ तुलसी डालकर पीने से डिटॉक्स इफेक्ट डबल हो जाता है। इसका फायदा ये रहेगा कि इम्युनिटी बूस्ट होगी, स्ट्रेस कम और सर्दी-खांसी में राहत मिलेगी।
अगर आपको कैफे-स्टाइल Herbal Tea पसंद है, तो लेमन ग्रास जरूर लगाएं। इसकी स्मेल और फ्लेवर इसे इंस्टाग्राम-फ्रेंडली बनाती है। इसका डिटॉक्स ड्रिंक पीने से फैट बर्निंग में मदद मिलती है। बॉडी डिटॉक्स के साथ-साथ ये मूड फ्रेश करता है।
और पढ़ें - बालकनी को बनाएं स्पाइस गार्डन, सस्ते में लगाएं 6 मसाले
रोजमेरी सिर्फ किचन हर्ब नहीं, बल्कि स्किन और हेयर डिटॉक्स के लिए भी यूज होती है। डिटॉक्स टी के लिए रोजमेरी को गर्म पानी में डालकर उबालें और फिर शहद मिलाएं। इससे मेटाबॉलिज्म सपोर्ट, हेयर फॉल कंट्रोल और माइंड फोकस बेहतर रहेगा।
Gen-Z अब इंडियन हर्ब्स को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ अपना रही है। हर जेन-जी को अपने हर्ब गार्डन में पुदीना और अजवाइन जरूर लगानी चाहिए। इसका डिटॉक्स ड्रिंक जब भी आप पिएंगे तो गैस और एसिडिटी से राहत मिलेगी। पेट हल्का महसूस होगा और ये डेली डिटॉक्स के लिए बेस्ट है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.