MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Gardening
  • Spice Garden in Balcony: बालकनी को बनाएं स्पाइस गार्डन, सस्ते में लगाएं 6 मसाले

Spice Garden in Balcony: बालकनी को बनाएं स्पाइस गार्डन, सस्ते में लगाएं 6 मसाले

Urban Spice Gardening in Small Space balcony: छोटी बालकनी में बना स्पाइस गार्डन न सिर्फ आपकी किचन की जरूरतें पूरी करता है, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर एक छोटा लेकिन मजबूत कदम है। कम बजट, कम मेहनत और रोज का फायदा इससे बेहतर और क्या चाहिए?

2 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Jan 30 2026, 04:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
बालकनी को बनाएं स्पाइस गार्डन, सस्ते में लगाएं 6 मसाले
Image Credit : Gemini AI

बालकनी को बनाएं स्पाइस गार्डन, सस्ते में लगाएं 6 मसाले

आजकल स्पाइस गार्डन(Spice Garden) सिर्फ गांव या बड़े घरों तक सीमित नहीं रहा। अब छोटे फ्लैट की बालकनी में भी आप आसानी से अपने किचन के काम आने वाले मसाले उगा सकते हैं। महंगाई के इस दौर में यह न सिर्फ बजट फ्रेंडली है, बल्कि खाने में फ्रेशनेस और सेहत दोनों बढ़ाता है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि कम खर्च में बालकनी में कौन-कौन से मसाले उगाए जाएं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है।

27
अजवाइन पत्ता
Image Credit : Gemini AI

अजवाइन पत्ता

अजवाइन पत्ता (Ajwain Leaves / Indian Borage) को कई जगह पथरचट्टा मसाला पत्ता भी कहा जाता है। सिर्फ एक डंठल मिट्टी में लगाएं और ये कम धूप में भी ग्रो करता है। ये पकोड़े, पराठे और चाय में डालने पर जबरदस्त खुशबू देता है।

37
रॉक धनिया
Image Credit : youtube

रॉक धनिया

ये नॉर्मल धनिया से दिखने में अलग और स्वाद में ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता है। रॉक धनिया (Culantro / Long Coriander) बीज से उगता है। बालकली जैसे एरिया में गलमों में लगाएं, क्योंकि ये कम धूप पसंद करता है। इसे साउथ इंडियन और नॉर्थ-ईस्ट डिशेज खूब इस्तेमाल करते हैं।

47
लेमन ग्रास
Image Credit : Getty

लेमन ग्रास

लेमन ग्रास (Lemongrass) एक मसाला और हर्ब दोनों है। बाजार से लिया डंठल पानी में जड़ निकलने तक रखें और फिर गमले में लगाएं। ये डिटॉक्स ड्रिंक, चाय और थाई डिशेज में यूज होता है।

57
ऑरेगैनो
Image Credit : gemini ai

ऑरेगैनो

ऑरेगैनो (Oregano) एक इटालियन मसाला है, लेकिन बालकनी में आसानी से उग जाता है। इसका नर्सरी से पौधा लेंकर लगाएं। ध्यान रखें गमला ऐसी जगह रखें जहां अच्छी धूप मिले। ये मसाला पिज्जा, पास्ता और सूप में परफेक्ट है।

67
काली तुलसी
Image Credit : our own

काली तुलसी

नॉर्मल तुलसी से अलग और ज्यादा अरोमैटिक काली तुलसी (Black Basil / Krishna Tulsi) होती है। ये बीज या पौधा दोनों से बहुत ही आसानी से गमले में लग सकती है। इसे रोज 3–4 घंटे धूप जरूरी होती है। आप इसका यूज काढ़ा और इम्युनिटी ड्रिंक्स के लिए कर सकते हैं।

77
सौंफ पत्ता
Image Credit : Getty

सौंफ पत्ता

अक्सर लोग सिर्फ सौंफ दाना जानते हैं, लेकिन इसके पत्ते भी मसाले की तरह यूज होते हैं। आप सौंफ पत्ता (Fennel Greens) के लिए सौंफ के दाने सीधे मिट्टी में बो दें। इसे हल्की धूप में रखें। ये सब्जी, सलाद और तड़के में यूनिक फ्लेवर देते हैं।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
गार्डनिंग न्यूज
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Lotus Plant Growing Tips: घर की रौनक बढ़ाने का खूबसूरत तरीका, सिर्फ 3 स्टेप में उगाएं कमल
Recommended image2
Fast Growing Vines Plants: बालकनी लगेगी फूलों की दुकान, लगाएं 5 फास्ट ग्रोइंग बेलें
Recommended image3
Mongra Blooming Tips: मोगरे के पौधे से इन चीजों को रखें दूर, वरना पूरे साल नहीं खिलेगी एक भी कलियां
Recommended image4
Seed Germination Guide: बीज से निकलेंगे तेजीसे पौधे, जानें 7 सुपर इफेक्टिव टिप्स
Recommended image5
Gudhal Plant Growing Tips: सिर्फ एक टहनी से उगा लें गुड़हल का पौधा, 5 महीने में भर-भर कर मिलेंगे फूल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved