
अगर आप अपने खाने में स्वीट बेसिल का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसे मार्केट से खरीदने की जरूरत नहीं है। आप मार्केट से लाई बेसिल के छोटे और स्वस्थ तने से भी आसानी से घर में नया और घना पौधा उगा सकते हैं। खास बात यह है कि आपको शुरुआत में मिट्टी या फिर गमले की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं कि कैसे स्वीट बेसिल प्लांट को घर में ही आसानी से स्टेम की मदद से उगाया जा सकता है।
मार्केट से लाई गई बेसिल की स्टेम हेल्दी होनी चाहिए और पत्तियां भी हरी दिखनी चाहिए। ज्यादा मुलायम सूखी या पीले स्टेम का इस्तेमाल करने से बचें। करीब 4 से 6 इंच लंबी कटिंग बेस्ट रहेगी।
बेसिल कटिंग के लिए आपको एक कैंची की जरूरत पड़ेगी। तने के जिस स्थान में गांठ या नोड हो, उसके ठीक नीचे कट लगाएं। कटिंग के नीचे हिस्से की पत्तियां हटा दें और ऊपर कुछ पत्तियां रहने दें। आप कांच के जार में पानी भर लें और इस कटिंग को पानी में डुबो दें। ध्यान रखें की पत्ती वाला हिस्सा ऊपर रहे। आपको जार में इतना पानी रखना चाहिए ताकि वह भरा रहे और पत्तियां डूबने से बच जाएं। ऐसा करके आप पत्तियों को सड़ने से बचा सकते हैं।
आपने जिस जार में पानी भरकर कटिंग रखी है, उस जार को ऐसे स्थान पर रखें, जहां पर इनडायरेक्ट सनलाइट आती हो। आप इसे खिड़की के पास भी रख सकते हैं। ध्यान रखें कि इसमें तेज और सीधी धूप न पड़े। रोजाना करीब 15 दिनों तक जाप का पानी बदलते रहे।
जार में करीब 15 दिनों बाद छोटी सफेद जड़ें निकलना शुरू हो जाएंगी। जब जड़ें अच्छी तरह विकसित हो जाएं और कटिंग मजबूत लगे, तब इसे मिट्टी में लगा दें और खुले स्थान में रखें। 1 महीने बाद ही बेसिल प्लांट घना हो जाएगा।
और पढ़ें: Mehndi Plant Growing Tips: मेहंदी का पौधा लगाने का सही सीजन कौन सा है? कटिंग और बीज का पूरा राज
और पढ़ें: Cute Planters: मिट्टी के झंझट से आजादी ! घर को नया लुक देंगे 5 सस्ते और सुंदर प्लांटर्स
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.