
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए गर्मियों में खीरे का सेवन बहुत अधिक किया जाता है। यह न सिर्फ शरीर में पानी की कमी दूर करता है बल्कि खाने का स्वाद भी बढ़ा भी देता है। आप बाजार से खीरा खरीदने के बजाय घर पर भी उगा सकते हैं। बस आपको सही तरीके और थोड़ी देखभाल की जरूरत पड़ेगी। तो आइए जानते हैं की बालकनी में किस तरीके से खीरा उगाया जा सकता है।
अगर आपकी बालकनी में धूप 7 से 8 घंटे रहती है, तो यह खीरा उगाने के लिए परफेक्ट स्पेस है। खीरे के पौधे को रोजाना 5 से 7 घंटे की धूप चाहिए होती है। ऐसी बालकनी का ही चुनाव करें, जहां पर धूप आती है वरना खीरा ग्रो नहीं कर पाएगा।
अगर आपकी बालकनी में गमला रखने का स्पेस है, तो करीब 12 से 15 इंच गहरा गमला लें। आप चाहे तो ग्रो बैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नीचे ड्रेनेज हॉल जरूर कर लें ताकि पौधे की जड़े ना सड़े।
और पढ़ें: Garden Garbage Use: गार्डन कचरा का बेस्ट यूज, प्लांट ग्रोथ के लिए 5 हैक
खीरे को उगाने के लिए आपको सही मिट्टी का इस्तेमाल करना चाहिए। मिट्टी तैयार करने के लिए गार्डन सॉइल के साथ कंपोस्ट और रेत को एक अनुपात एक में मिलाएं। मिट्टी हल्की और पानी निकलने वाली ही होनी चाहिए।
आपको नर्सरी से खीरे का बीज आसानी से मिल जाएंगे। बीज को मिट्टी में लगाने के लिए करीब 1 इंच की गहराई में बोय। 5 से 7 दिन में अंकुर निकलने लगेंगे। ध्यान रखें की मिट्टी में जरूर से ज्यादा पानी ना डालें वरना बीज सड़ सकते हैं। हफ्ते में एक बार इसमें जैविक खाद भी डाल सकते हैं।
अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो लगभग 40 से 50 दिनों में खीरे मिलने लगते हैं। अगर आपके बालकनी छोटी है, तो उसमें हाइब्रिड या कंटेनर फ्रेंडली खीरे की वैरायटी चुनें, जो कि कम स्पेस में भी अच्छी तरीके से उग जाती है।
और पढ़ें: Cycle Rim Wall Decor: पुराना साइकिल व्हील नहीं बेकार, बनाएं स्टाइलिश 3 वॉल हैंगिंग
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.