Guitar Gardening Easy Ideas: म्यूजिक और हरियाली का संगम, पुराने गिटार से बनाएं मिनी गार्डन

Published : Apr 10, 2026, 11:45 AM IST
creative guitar gardening ideas

सार

Guitar Gardening Ideas: पुराने गिटार को कबाड़ में फेंकने से पहले देखें 7 यूनिक आइडियाज। इन आसान DIY तरीकों से दीवारों को दें स्टाइलिश और नेचुरल लुक, जिसे देखकर हर कोई करेगा आपकी तारीफ।

पेड़-पौधे केवल देखने में अच्छे नहीं लगते हैं, बल्कि मन की शांति बनाएं रखने के साथ खूबसूरती भी बढ़ाते हैं। आजकल इनडोर-आउटडोर प्लांट लगाने का चलन बढ़ गया है। यदि आप भी गार्डनिंग करते हैं, लेकिन पौधों का खूबसूरत लुक नहीं आ पा रहा है तो मेहनत को दोष देने की बजाय क्रिएटिविटी पर ध्यान दें। आज हम लेकर आए हैं Guitar Gardening Ideas जो आशियाने की सुंदरता बढ़ाने के साथ पड़ोसियों और मेहमानों को आपका मुरीद बना देंगे।

1)गिटार गार्डनिंग कैसे करें ?

बच्चे शौक से गिटार ले तो लेते हैं, लेकिन इसका यूज भूल जाते हैं। सही देखभाल न करने से इसके तार खराब कर टूट जाते हैं और ये पुराना होने पर कबाड़ या स्टोर रूम में रखा होता है। ऐसे में आप इन्हें स्टोरेजे निकाले और घर की किसी भी दीवार पर गार्डनिंग करें।

2) दीवार पर बनाएं गिटार शेल्फ गार्डन

गीटार के साउंडबोर्ड को काटकर छोटे-छोटे लकड़ी के शेलफ बनाएं, चाहें तो रैक भी लगा सकते हैं। इनमें Small Indoor Plants रखें। इसके लिए सकुलेंट्स और कैक्टस पौधा बढ़िया विकल्प है। यह बहुत मॉडर्न और व्यवस्थित लुक देता है। खास बात है कि इन पौधों के लिए ज्यादा पानी और देखभाल की जरूरत नहीं होती है। इसके साथ ही आसपास थोड़े बड़े प्लांट रखना न भूलें, ये लिविंग रूम का लुक और भी ज्यादा निखार देंगे।

ये भी पढ़ें- Seashell Planter Ideas: चटके गमलों का मॉडर्न मेकओवर, सीशेल्स से बनाएं 8 डिजाइनर पीस

3) वाइन स्टाइल गिटार गार्डन

गिटार के साउंडहोड का यूज करते हुए आप इसमें बेल के पौधे लगाएं। इसके लिए मनी प्लांट या स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स बेहतरीन रहेंगे। ये गार्डनिंग आइडिया उन लोगों के लिए बेस्ट है तो ओल्ड रास्टिक और विंटेज लुक पसंद करते हैं।

4) म्यूजिकल मूस वॉल डेकोर

गिटार को काटने और खोलने का झंझट नहीं चाहते हैं तो दीवार के बीच में इसे लगाकर आसपास पौधे लगाएं। इसके लिए Hanging Plants बढ़िया विकल्प है। ये बिल्कुल मूस आर्ट वाली फिलिंग देते हैं। ये काफी ज्यादा आसान है तो इनडोर और आउटडोर दोनों के लिए बेहतरीन है।

ये भी पढ़ें- Ice Cream Stick Craft: DIY लवर्स के लिए बेस्ट! आइसक्रीम स्टिक से बनाएं ट्रेंडी प्लांटर

5) ग्लोइंग टैरारियम गिटार डेकोरेशन

गिटार के बीच वाले हिस्से को खोखला कर दें और छोटे-छोटे Watering Plants लगाएं, साथ में LED स्ट्रिप लाइट्स लगाना न भूलें। बेस मजबूत करने के लिए आप कोकोपीट या फिर वर्टिकल गार्डन मैट का यूज करें। यह रात के वक्त प्लांटर संग नाइट लैंप का काम भी करेगा।

6) शोकेस गिटार डायोरमा

गिटार के निचले हिस्से को काटकर छोटा सा स्टेस या शोकेज बनाएं। डेकोरेटिव आइटम के तौर पर बोनसाई प्लांट संग छोटी-छोटी मूर्तियों का यूज करें। साथ में स्मॉल लाइट लगाना न भूलें। ये आर्ट गैलरी जैसा लुक देती है।

7) सकुलेंट डिस्प्ले रैक

यह गिटार गार्डन लुक रूम और हाल दोनों के लिए चुना जा सकता है। गिटार के सामने वाले बोर्ड को आधा काटकर दो पतले लकड़ी के तख्त फिट करें। इनपर छोटे-छोटे सुकलेंट्स प्लाट लगाएं। ये बहुत ही प्यारा कॉम्पैक्ट गार्डन लुक देता है और छोटी जगहों के लिए परफेक्ट है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Self Watering Planters: समर सीजन के लिए बेस्ट हैं सेल्फ वाटरिंग प्लांट्स, रोज-रोज पौधों को नहीं देना पड़ेगा पानी
Balcony Gardening Tips: किचन का कचरा नहीं, गार्डन का खजाना हैं संतरे के छिलके