
Mint Plant Growing DIY Plant: पुदीना एक ऐसा पौधा है, जिसे बहुत आसानी से घर में उगाया जा सकता है। आप घर में टूटी-फूटी या पुरानी चीजों में भी इसे उगा सकते हैं। इससे न केवल ये जल्दी ग्रो करते हैं, बल्कि आप जीरो वेस्ट गार्डनिंग भी कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप प्लास्टिक के डिब्बे से लेकर एग शेल में कई जुगाड़ वाले तरीके से पुदीना का पौधा लगा सकते हैं...
पुदीना का पौधा लगाने के लिए पुराने प्लास्टिक डिब्बे या दही के डिब्बे का इस्तेमाल आप कर सकते है। इसके नीचे दो से तीन ड्रेनेज होल बनाएं, ताकि पानी आसानी से निकलें। इसमें अच्छी गार्डन सॉइल भरकर पुदीना के प्लांट को आप आसानी से ग्रो कर सकते हैं।
और पढे़ं- पुदीना चटनी बनाने के आसान 4 टिप्स, जायके के साथ हेल्थ भी रहेगी मस्त
पुदीना के पौधे को हैंगिंग प्लांट में लगाने के लिए प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। बोतल को बीच से काटकर या साइड से काट कर हैंगिंग प्लांटर बनाएं और ढेर सारा पुदीना 15 से 20 दिन में पाएं।
छोटे-छोटे पुदीना के पौधा लगाने के लिए अंडे के छिलके या एंग ट्रे का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। इसमें थोड़ी मिट्टी डालकर पुदीना की कटिंग लगाएं। जब यह थोड़ा बड़ा हो जाए तो इसे अंडे के साथ ही बड़े गमले में ट्रांसफर कर दें।
फ्रूट जूस या दूध के पैकेट के जो टेट्रा पैकेट आते हैं इन्हें काटकर भी आप गमले के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बीच से काटें, नीचे एक-दो ड्रेनेज होल बनाएं। मिट्टी भरें और पुदीना का पौधा लगाएं।
पुदीना का पौधा लगाने के लिए आप पुराने टूटे कप या मग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। क्रिएटिव और मिनी प्लांटर के लिए यह परफेक्ट है।
घर की पुरानी चीजों में पुदीना का पौधा लगाने के लिए आप बाजार से पुदीना लेकर इसकी डंडी को निकालें। इसे 4 से 5 इंच लंबाई में काटें। नीचे के पत्ते हटा दें। इसे 4 से 5 दिन के लिए पानी में डालकर रखें, इससे नीचे जड़ निकलने लगेगी। अब जिस कंटेनर में आपको पौधा लगाना है उसमें गार्डन सॉइल और कंपोस्ट मिलाएं। कटिंग को सीधे लगा दें। इसे हल्की धूप में रखें। आप इसे किचन की खिड़की या बालकनी के पास रख सकते हैं। इसकी मिट्टी को हमेशा नमीदार रखें। ज्यादा पानी ना डालें। 15 से 20 दिन में ही आपके पौधे में नई पत्तियां आना शुरू हो जाएगी।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.