Hibiscus Plant Care Tips: गुड़हल बालकनी और गार्डन में लगाया जाने वाला सबसे सुंदर प्लांट है। इसमें कई रंग के फूल खिलते हैं। पूजा और किचन में इसके फूलों का इस्तेमाल होता है। लेकिन कई बार इसमें फूल कम आते हैं, जो गार्डनर को दुखी कर जाते हैं।
लाल, गुलाबी, सफेद और पीले फूल गुड़हल की पहचान हैं। कई बार पौधे हरा-भरा रहते हैं, लेकिन फूल कम आते हैं। कई बार गार्डनर को इसके पीछे का कारण पता नहीं चल पाता है। हरा-भरा प्लांट को भी सही पोषण की जरूरत होती है। अगर आप भी अपने गुड़हल के प्लांट में फूल ही फूल देखना चाहते हैं, तो उसमें एक सफेद चीज जरूर मिलाएं।
25
एप्सम सॉल्ट गुड़हल पर दिखाता है जादू
उस सफेद चीज का नाम है एप्सम सॉल्ट (Epsom Salt), जो सफेद क्रिस्टल जैसा दिखता है और पौधों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और सल्फर प्लांट के ग्रोथ और फ्लावरिंग को बढ़ाते हैं।
35
यह खाद कैसे प्लांट पर करता है काम?
गार्डनिंग रिसर्च के मुताबिक मैग्नीशियम पौधे की क्लोरोफिल प्रोडक्शन बढ़ाता है। इससे पौधे की फोटोसिंथेसिस की प्रक्रिया तेज होती है। पौधे को ज्यादा एनर्जी मिलती हैं और फूल निकलने लगते हैं।
45
गुड़हल के पौधे में कैसे डालें एप्सम सॉल्ट
एक लीटर पानी में एक चम्मच एप्सम सॉल्ट मिलाएं। इसे प्लांट में डालें। हर महीने में एक से दो बार इस प्रक्रिया को करें। इससे प्लांट मजबूत हो जाता है। आप इसे मिट्टी में भी डायरेक्ट हल्का सा मिला सकते हैं।
गुड़हल आउटडोर प्लांट है और धूप इसे पसंद है। 5-6 घंटे की धूप इसे दें। कम धूप की वजह से भी फूल कम आते हैं। सूखी टहनियों और पुराने पत्तों को काटते रहें। इससे नई शाखाएं निकलती हैं और फूल ज्यादा आते हैं। इसके अलावा गोबर का खाद महीने में दो बार डालें। आप इसमें वर्मीकंपोस्ट, केले के छिलेक का पाउडर भी डाल सकते हैं।