Home Gardening: बाजार से नहीं खरीदना पड़ेगा, घर में उगाएं 4 लग्जरी बेरी फ्रूट्स

Published : Jun 15, 2026, 06:30 PM IST

Berry Fruits Home Gardening: क्या आप भी महंगी बेरी खरीदने से बचना चाहते हैं? अगर हां तो जानें कौनसी वो बेरी प्लांट हैं जिनको आप घर में उगा सकते हैं? सिर्फ थोड़ी सी मेहनत और सही देखभाल के साथ आप अपने घर में ही लग्जरी बेरी फ्रूट्स का आनंद ले सकते हैं।

PREV
15
Home Gardening: बाजार से नहीं खरीदना पड़ेगा, घर में उगाएं 4 लग्जरी बेरी फ्रूट्स

बेरी फ्रूट्स को हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जाता है। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। हालांकि स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी जैसी बेरी बाजार में काफी महंगी मिलती हैं, जिसके कारण लोग इन्हें नियमित रूप से नहीं खरीद पाते। अच्छी बात यह है कि कुछ बेरी पौधों को आप अपने घर की बालकनी, टैरेस या छोटे से गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं। थोड़ी सी देखभाल और सही धूप मिलने पर ये पौधे घर पर ही टेस्टी फल देने लगते हैं। इन 4 बेरी को, आप आसानी से घर में लगा सकते हैं।

25
स्ट्रॉबेरी का पौधा

स्ट्रॉबेरी सबसे फेमस और पसंद किए जाने वाले बेरी फलों में से एक है। बाजार में इसकी कीमत अक्सर काफी ज्यादा होती है, लेकिन इसे घर में गमले या हैंगिंग बास्केट में आसानी से उगाया जा सकता है। स्ट्रॉबेरी के पौधे को रोजाना 5 से 6 घंटे धूप की जरूरत होती है। इसके लिए अच्छी जल निकासी वाली उपजाऊ मिट्टी का इस्तेमाल करें और नियमित रूप से पानी देते रहें। ध्यान रखें कि स्ट्रॉबेरी की रोपाई सर्दियों के मौसम में करना ज्यादा बेहतर माना जाता है।

35
शहतूत (Mulberry)

शहतूत स्वाद और पोषण से भरपूर फल है। इसकी ड्वार्फ या ग्राफ्टेड किस्म को बड़े गमले में आसानी से लगाया जा सकता है। समय-समय पर छंटाई करने से पौधा ज्यादा फैलता नहीं है और सीमित जगह में भी अच्छी तरह बढ़ता है। टैरेस या आंगन में बड़े कंटेनर में लगाया गया शहतूत का पौधा कुछ वर्षों बाद फल देना शुरू कर देता है। इसके फल बच्चों और बड़ों दोनों को काफी पसंद आते हैं।

45
ब्लूबेरी का पौधा

ब्लूबेरी को सुपरफूड कहा जाता है, लेकिन इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है। अच्छी बात यह है कि इसे कंटेनर गार्डनिंग के जरिए घर पर उगाया जा सकता है। ब्लूबेरी के लिए हल्की एसिडिक (Acidic) मिट्टी की जरूरत होती है। नियमित खाद और पर्याप्त धूप मिलने पर पौधा स्वस्थ रहता है और बेहतर फल देता है। यह पौधा आपके होम गार्डन को भी आकर्षक लुक देता है।

55
फालसा का पौधा

गर्मियों में फालसा का स्वाद और ठंडक दोनों लोगों को खूब पसंद आते हैं। इसके छोटे बैंगनी रंग के फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम भी करते हैं। फालसा का पौधा बड़े गमले या ड्रम में आसानी से उगाया जा सकता है। इसकी देखभाल भी आसान होती है। यदि आपके टैरेस पर पर्याप्त जगह है, तो यह पौधा आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories