
Plastic Container Slug Trap: किचन गार्डन में पौधों की पत्तियां रातों-रात कटने या छेद होने लगें, तो इसका कारण अक्सर स्लग और स्नेल जैसे कीट होते हैं। ये छोटे कीड़े धीरे-धीरे पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं और नई ग्रोथ रोक देते हैं। ऐसे में महंगे कैमिकल इस्तेमाल करने के बजाय आप घर में पड़े पुराने प्लास्टिक डिब्बों की मदद से आसान स्लग ट्रैप तैयार कर सकते हैं। यह तरीका सस्ता, इको-फ्रेंडली और बेहद असरदार माना जाता है।
स्लग और स्नेल नमी वाली जगहों में तेजी से बढ़ते हैं। ये खासतौर पर रात के समय पौधों की मुलायम पत्तियों को खा जाते हैं। अगर समय रहते इन्हें कंट्रोल न किया जाए, तो छोटे पौधे पूरी तरह खराब हो सकते हैं।
पुराने प्लास्टिक डिब्बे या कटोरी में थोड़ा बीयर, यीस्ट वाला पानी या मीठा घोल डाल दें। अब इसे पौधों के पास मिट्टी में हल्का दबाकर रखें। इसकी गंध स्लग को अपनी ओर खींचती है और वे इसमें फंस जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Self Watering Plants: 15 दिनों तक काम करेगा ऑटोमैटिक सिस्टम ! घर पर बनाएं प्लांट ‘वॉटर बैंक’
स्लग ट्रैप हमेशा शाम के समय लगाना ज्यादा असरदार माना जाता है। रात में स्लग ज्यादा एक्टिव होते हैं, इसलिए सुबह तक कई कीट इसमें फंस जाते हैं। बारिश या ज्यादा नमी वाले मौसम में यह तरीका बेहतर काम करता है।
स्लग अक्सर गीली पत्तियों, सूखी घास और कचरे के नीचे छिपते हैं। इसलिए पौधों के आसपास सफाई बनाए रखना जरूरी होता है। गमलों या बेड में ज्यादा पानी जमा न होने दें, इससे स्लग की संख्या कम होने लगती है।
ये भी पढ़ें- Garden Pond Ideas: गार्डन में बनाएं सुंदर मिनी तलाब, बिना खुराई वाले 6 DIY Ideas
यह होममेड स्लग ट्रैप पूरी तरह नेचुरल तरीका माना जाता है। इससे पौधों पर हानिकारक कैमिकल का असर नहीं पड़ता और सब्जियां भी सुरक्षित रहती हैं। किचन गार्डन में ऑर्गेनिक तरीके अपनाने वालों के लिए यह उपाय काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.