Self Watering Plant System Tips: छुट्टियों में पौधों को पानी देने की टेंशन खत्म, प्लास्टिक बोतल से सेल्फ वाटरिंग प्लांट सिस्टम बनाने के 5 आसान तरीके, जो 4-15 दिनों तक मिट्टी को नमम बनाए रखने में मदद करेंगे।

समर वेकेशन की शुरुआत होने के साथ बच्चे नानी घर जाने की डिमांड करते हैं। अगर आप भी छुट्टियों पर जाने की सोच रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा टेंशन घर में लगे पौधे को पानी देने की है, तो आर्टिकल आपके लिए है। गर्मी के मौसम में नमी कम होने से पौधे जल्दी सूखते हैं, पानी न देना मतलब मेहनत में पानी फैरने सा है। ऐसे में आप क्यों न Self Watering Plant ट्रिक ट्राई करें, जिसकी मदद से प्लांट्स को खुद ही धीरे-धीरे पानी मिलता रहेगा और मिट्टी नम रहेगी। यहां देखें प्लास्टिक बोतल से सेल्फ वॉटरिंग सिस्टम बनाने के 5 आसान तरीके-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

बोतल से बनाएं वॉटर सिस्टम

छोटे-बड़े पौधों के लिए यह वॉटर सिस्टम सबसे आसान है। इसके लिए जरूरत पड़ेगी एक प्लास्टिक बोतल की, जिसमें पानी भरकर ढक्कन में छेद करें, अब होल के अंदर ईयरबड अटैच कर दें, ध्यान रहें ये आधा पानी के अंदर होना चाहिए। बोतल को सपोर्ट देने के लिए दो सूखी लकड़ी टहनियों को टेप की मदद से बोतल में चिपका दें। अब आपका वॉटर सिस्टम तैयार है, लकड़ी को मिट्टी में लगा दें। यह धीरे-धीरे 4-5 दिनों तक पौधों को पानी देता रहेगा।

रिवर्स बोतल ड्रिप सिस्टम

छुट्टियों में बड़े गमलों और गार्डन को पानी देने की टेंशन नहीं चाहती हैं तो आप रिवर्स बोतल ड्रिप सिस्टम अपनाएं। इसके लिए 1-2 लीटर प्लास्टिक बोतल लें, ढक्कन में 5-6 छेद करके बोतल के निचला हिस्सा कांट दें। अब गमले में गढ्ढा कर बोतल को उल्टा गाड़ दें, और पानी भर दें। यदि पानी जल्द निकल रहा है तो आप ढक्कन पर कपड़ा या जाली लगा सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Metal Churi DIY: मेटल चूड़ियों से कंगन कैसे बनाएं ? 100रु. रॉयल आइडिया

प्लास्टिक बोतल सब इरिगेशन

छोटे इनडोर प्लांट और हर्ब्स के लिए ये वॉटर सिस्टम बेस्ट है। सबसे पहले 2 लीटर की बोतल को बीच से काट लें, ढक्कन हटाकर सूती कपड़ा बांध दें। बोतल के ऊपरी हिस्से को उल्टा कर नीचे वाले हिस्से में रखें और मिट्टा का पौधा लगा दें, नीचे वाले हिस्से में पानी भर दें,रस्सी पानी को धीरे-धीरे मिट्टी तक पहुंचाती रहेगी।

स्लो रिलीज वॉटर सिस्टम

अगर आप 10-15 दिनों के लिए घूमने जा रही हैं तो पौधों के लिए स्लो रिलीज सिस्टम को चुन सकती हैं, जिससे पानी धीरे-धीरे मिट्टी तक पहुंचता रहता है और पौधा जल्द नहीं सूखता है। सबसे पहले बोतल के निचले हिस्से में छोटे छेद करें फिर बोतल को सीधा मिट्टी में गाढ़ दें। ध्यान रहे बाहर केवल बोतल का मुंह होना चाहिए, अब इसमें पानी भरकर ढक्कन ढीला कर दें, इससे पानी धीरे-धीरे रिसता रहेगा और पौधों को नमी मिलती रहेगी।

ये भी पढ़ें- Plastic Churi Craft: कंगन बनाने का आसान तरीका, 50रु. में बेस्ट DIY चूड़ी आइडिया

हैंगिंग ड्रिप वाटर सिस्टम

वर्टिकल गार्डन और छोटे गमलों के लिए हैंगिंग ड्रिप वाटर सिस्टम बढ़िया है। 2 लीटर बोतल को पौधों के ऊपर लटका दें, अब ढक्कन में छोटा सा छेद करें। पानी भरकर बोतल उल्टी कर दें, धीरे-धीरे बूदों के जरिए प्लांट्स को पानी मिलता रहेगा।