रबर प्लांट की कटिंग से जड़ें नहीं आ रहीं? इन आसान टिप्स से बढ़ेगी ग्रोथ

Published : Jul 24, 2026, 08:46 AM IST
Rubber Plant Cutting

सार

Rubber Plant Propagation: रबर प्लांट की कटिंग से नया पौधा उगाना चाहते हैं? जानें सही कटिंग, मिट्टी, रूटिंग हार्मोन और धूप से जुड़ी आसान टिप्स जिनकी मदद से घर पर ही बिना परेशानी के अन्य पौधे भी उगाए जा सकते हैं।

घर सजाने के लिए स्नैक प्लांट, जेट प्लांट के साथ रबर प्लांट भी खूब पसंद किया जाता है। इसकी बड़ी और चमकदार पत्तियां दूर से ही शोभा बढ़ाती हैं। अगर आपने भी इसे लगा तो रखा है लेकिन कटिंग से नया पौधा लगाना मुश्किल लगता है तो ये आर्टिकल खास है। जहां जानें कि कैसे कटे हुए तने की मदद से घर पर ही कई सारे नए पौधे तैयार कर सकते हैं। कटिंग से नया रबर प्लांट उगाने का तरीका स्टेप बाय स्टेप जानें।

कटिंग से रबर प्लांट कैसे उगाएं ?

पौधा कोई भी हो कुछ ट्रिक और टिप्स की मदद से इन्हें उगाने में आसानी रहती है। ऐसे में आप भी रबर प्लांट को लगाने से पहले इन बातों का खासा ख्याल रखें।

सही कटिंग का चुनाव

नया पौधा लगाने के लिए कटिंग का चुनाव सही से करना जरूरी है। पौधे के ऐसे हिस्से से कटिंग लें, जो तो बहुत ज्यादा हरा हो और न बहुत ज्यादा पुरानी लकड़ी जैसा। वहीं, नोड एरिया का खासा ख्याल रखें। कटिंग में कम से कम 2-3 नोड होनी चाहिए और लंबाई भी 5-6 इंच की रखें।

कटिंग कैसे तैयार करें ?

कटिंग काटते समय हमेशा एक साफ, तेज, सैनिटाइज्ड प्रूनर या कैंची इस्तेमाल करें। इससे पौधे में संक्रमण नहीं फैलता है। कटिंग लेने के बाद उसके नीचे के हिस्से से अतिरिक्त पत्तियों को हटाएं और 1-2 लीफ ही रहने दें।

रूटिंग हार्मोन का इस्तेमाल

रबर प्लांट में जड़ों का विकास तेजी से हो इसके लिए रूटिंग हार्मोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। कटिंग के निचले हिस्से को किसी भी रूटिंग पाउडर में अच्छे से डिप करें। अगर आपके Rooting Powder नहीं है तो नेचुरल तौर पर एलोवेरा जेल या शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  चायपत्ती से लेकर केले के छिलके तक, इन 4 चीजों से बनाएं पौधों के लिए मुफ्त खाद

मिट्टी और गमले का चुनाव

कटिंग के लिए हमेशा जल निकासी वाली मिट्टी का चयन करें। आप सामान्य बगीचे की मिट्टी, कोकोपीट और रेत का बराबर मात्रा में मिलाकर बेहतरीन सॉइल तैयार कर सकती हैं। इसे एक छोटे गमले या ग्रो बैग में भरे और कटिंग लगा दें।

ये भी पढ़ें- फलों से लद जाएगा आंवला का पौधा, लगाते समय बनाएं ये गोल्डन रूल

सीधी नहीं इनडायरेक्ट धूप दिखाएं

कटिंग लगाने के तुरंत बाद गमले को अच्छी तरह से पानी दें। इसके बाद गमले को ऐसी जगह पर रखें जहां धूप अप्रत्यक्ष तरीके से आती हो। रबर बड़ा प्लांट के लिए 4-7 घंटे की धूप काफी है। इसे कभी भी सीधी या कड़क धूप में रखने की गलती न करें।

 

रबर प्लांट केयर टिप्स

  • मिट्टी हमेशा हल्की नम रखें
  • ज्यादा पानी देने से बचें
  • कटिंग से जड़ें आने पर 3-6 हफ्तों का समय लगता है
  • कटिंग में नई पत्तियों आने लगे तो आपकी मेहनत सफल हुई

सोर्स- इंस्टाग्राम

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Fast Growing Plants: मानसून में तेजी से बढ़ने वाले 8 होमडेकोर प्लांट, जिन्हे पड़ेगी जीरो देखभाल की जरूरत
गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताएं 4 गजब हैक्स, जो वेजीटेबल्स से लेकर फूलों की ग्रोथ को बढ़ाएगा दोगुना