How to Grow Amla at Home: घर के गमले में आंवला उगाना चाहते हैं? जानें सही किस्म, गमले का आकार, मिट्टी, पानी, धूप और फल पाने के लिए जरूरी क्रॉस-पॉलिनेशन का गोल्डन रूल।

आवंला के फायदे की जानकारी से इंटरनेट भरा पड़ा है। अगर आप भी इसे खाना पसंद करते हैं लेकिन बाजार से लाने का वक्त नहीं है तो घर पर उगाया जाए। बहुत से लोगों को लगता है आंवला लगाने के लिए बाग-बगीचे की जरूरत होती है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सही किस्म, पर्याप्त गहराई और ऊचित गमले में इसे उगाया जा सकता है। अगर आप ग्राफ्टेड या बडेड प्लांट लगाते हैं तो यह 3-5 सालों में फल देने लगता है, जबकि बीज से उगाने पर यह 10 साल तक का समय लेता है। जानिए किस तकनीक से आप आंवला के फल पा सकते हैं।

आंवला उगाने के लिए कौन सा गमला चुनें ?

  • 6-8 इंच का छोटा गमला
  • 12-16 इंच क बड़ा गमला

आंवले के पौधे के लिए मिट्टी

  • 2 भाग नॉर्मल मिट्टी के
  • 1 भाग वर्मी कंपोस्ट का
  • 1 भाग नदी की मोटी रेत का

घर के लिए कौन सी किस्में चुनें ?

अगर आप जल्दी फल जाते हैं तो बीज की बजाय ग्राफ्टेड या बडेड पौधा उगाना ज्यादा बेहतर है। बीज से उगे पौधे हमेशा फल दें ये जरूरी नहीं होता है। इसके अलावा आप घर पर NA-7, कृष्णा NA-5, NA-10 बलवंत, फ्रांसिस जैसी वैरायटी उगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सिंपल कुर्ती को बनाएं ग्लैमरस, रक्षाबंधन पर सिलवाएं 7 स्टाइलिश बैक डिजाइन

आंवला के पौधे को पानी कब दें ?

  • नए पौधे को गर्मियों में 4-5 दिन में पानी की आवश्यकता होती है
  • मिट्टी सूखने पर ही वॉटरिंग करें
  • पानी इतना दें जिससे अतिरिक्त पानी निकल जाएं
  • सिंचाई में निरंतरता और संतुलन रखें

ये भी पढ़ें- चायपत्ती से लेकर केले के छिलके तक, इन 4 चीजों से बनाएं पौधों के लिए मुफ्त खाद

आंवले के पौधे पर फल न आने पर क्या करें ?

आंवला का पौधा लगाना तो आसान है लेकिन सबसे ज्यादा समस्या फल के लिए होती है। अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि सही से देखभाल करने के बाद भी फल नहीं हआती है। ऐसे में कभी भी एक पौधा न लगाएं, दो प्लांट साथ में लगाएं। ये आंवला उगाने का गोल्डन रूल है।

View post on Instagram

दो पौधे लगाने के फायदे

  • आंवले के पौधे में बेहतर परागरण के लिए क्रॉस पॉलिनेशन का होना बहुत फायदेमंद साबित होता है। जब आस पास दो पौधे मौजूद होते हैं तो हवा-कीटो और मधुमक्खियों के जरिए परागकण एक-दूसरे तक आसानी से पहुंच जाते हैं।
  • वहीं, जब पॉलिनेशन प्रोसेस पूरा होता है तो फूलों का झड़ना बंद हो जाता है। इससे लगभग हर फूल फल में तब्दील हो जाती है।

आंवला उगाने के टिप्स

  • बीज की बजाय ग्राफ्टेड पौधा उगाएं
  • फलदार पौधे के लिए बड़ा गमला चुनें
  • रोजाना 6-8 घंटे सीधी धूप दें
  • मिट्टी में पानी जमा न होने दें
  • क्रॉस पॉलिनेशन के लिए अलग-अलग किस्म के पौधे लें
  • समय-समय पर सूखी पत्तियां हटाती रहें
  • कीड़ों से बचाव के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल करें