
एडेनियम को डेजर्ट रोज़ के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा अपने खूबसूरत और रंग-बिरंगे फूलों के लिए काफी पसंद किया जाता है, लेकिन कई बार अच्छी ग्रोथ होने के बावजूद इसमें फूल नहीं आते। ऐसे में लोग ज्यादा खाद और पानी देने लगते हैं, जिससे समस्या और बढ़ सकती है। माली बताते हैं कि एडेनियम में ज्यादा फूल पाने का सबसे बड़ा राज इसकी जड़ों और मिट्टी के संतुलन में छिपा होता है। सही देखभाल और कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने एडेनियम के पौधे को फूलों से भर सकते हैं।
माली के अनुसार एडेनियम की जड़ों को बहुत ज्यादा मिट्टी की जरूरत नहीं होती। यदि पौधा बड़े गमले में बहुत अधिक मिट्टी के साथ लगाया जाता है तो उसकी ऊर्जा फूल बनाने के बजाय पत्तियां और शाखाएं बढ़ाने में लगती है। इसलिए एडेनियम को ऐसे गमले में लगाएं जिसमें जड़ें आराम से फिट हो जाएं। कम मिट्टी और अच्छी ड्रेनेज वाला गमला पौधे को ज्यादा फूल देने के लिए प्रेरित करता है।
एडेनियम के पौधे की रखरखाव कैसे करें?
एडेनियम एक कम देखभाल वाला पौधा है, लेकिन इसे सही वातावरण मिलना जरूरी है। सूखी पत्तियों और कमजोर शाखाओं की समय-समय पर छंटाई करें। पौधे को ऐसी जगह रखें जहां हवा का अच्छा प्रवाह हो। बारिश के मौसम में गमले में पानी जमा न होने दें क्योंकि इससे जड़ सड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें- Flower Vine Shaping Tips: बेलदार पौधों को शेप देने के अमेजिंग आइडिया, गार्डन+बालकनी के लिए देखें ट्रेंडी डिजाइन
एडेनियम के पौधे में खाद, पानी और धूप कितना दें?
एडेनियम को भरपूर धूप पसंद होती है। इसे रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटे सीधी धूप मिलनी चाहिए। पानी तभी दें जब मिट्टी पूरी तरह सूख जाए। बार-बार पानी देने से पौधे की जड़ें खराब हो सकती हैं। महीने में एक बार फॉस्फोरस और पोटाश युक्त खाद देने से फूलों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलती है। नाइट्रोजन वाली खाद का अधिक उपयोग करने से पत्तियां ज्यादा और फूल कम आ सकते हैं।
ज्यादा फूल पाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपका एडेनियम स्वस्थ है लेकिन फूल नहीं दे रहा, तो सबसे पहले गमले के आकार और धूप की मात्रा की जांच करें। पौधे को जरूरत से ज्यादा पानी या खाद न दें। समय-समय पर हल्की प्रूनिंग करने से नई शाखाएं निकलती हैं, जिन पर अधिक फूल आते हैं। सही मिट्टी, सीमित पानी और पर्याप्त धूप के साथ एडेनियम लंबे समय तक शानदार फूलों से लदा रहता है।
इसे भी पढ़ें- Litchi Seed Planting Guide: लीची खाकर बीज फेंके नहीं, एक सप्ताह में उगाएं गार्डन के लिए पौधे
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.