Rose Plant Summer Care: गुलाब प्लांट समर केयर, फर्टीलाइजर संग 7 टिप्स करें फॉलो

Published : May 08, 2026, 09:00 PM IST
गुलाब प्लांट समर केयर

सार

Rose Plant Summer Care Tips: अगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो गुलाब का पौधा गर्मियों में भी खूबसूरती से खिल सकता है। सही देखभाल आपके गुलाब को पूरे सीजन हेल्दी और फ्लावर-फुल बनाए रख सकती है।

गुलाब (Rose Plant) हर गार्डन की शान माना जाता है, लेकिन गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवा की वजह से इसके फूल जल्दी मुरझाने लगते हैं। कई बार पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और प्लांट की ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में सही समर केयर और सही फर्टीलाइजर (खाद) देना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप चाहती हैं कि आपका गुलाब का पौधा गर्मियों में भी हरा-भरा रहे और खूब फूल दे, तो ये 7 जरूरी टिप्स जरूर फॉलो करें।

सुबह जल्दी दें पानी

गर्मियों में सबसे जरूरी चीज होती है सही समय पर पानी देना। कई लोग दोपहर की तेज धूप में पौधों को पानी दे देते हैं, जिससे जड़ों पर उल्टा असर पड़ सकता है। गुलाब के पौधे को हमेशा सुबह जल्दी या शाम के समय पानी देना बेहतर माना जाता है। इससे पानी धीरे-धीरे मिट्टी में जाता है और जड़ों को सही नमी मिलती है। ध्यान रखें कि मिट्टी पूरी तरह सूखने न पाए, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी भी न भरें, क्योंकि इससे जड़ें सड़ सकती हैं।

और पढ़ें -  धनिया नहीं सड़ेगा, अपनाएं 6 कमाल स्टोर हैक

गुलाब प्लांट की मल्चिंग करें

गुलाब के पौधे की मिट्टी को गर्मियों में ठंडा और नम बनाए रखने के लिए मल्चिंग (Mulching) बहुत फायदेमंद होती है। इसके लिए आप सूखे पत्ते, नारियल का छिलका, घास या लकड़ी के छोटे टुकड़े मिट्टी के ऊपर बिछा सकती हैं। इससे मिट्टी में मौजूद नमी जल्दी खत्म नहीं होती और पौधे की जड़ें तेज गर्मी से बची रहती हैं। मल्चिंग करने का एक फायदा यह भी है कि आपको बार-बार पानी देने की जरूरत कम पड़ती है।

सही फर्टीलाइजर दें

गर्मियों में गुलाब को सही फर्टीलाइजर देना भी बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में बहुत ज्यादा केमिकल खाद देने से पौधा कमजोर पड़ सकता है, इसलिए ऑर्गेनिक फर्टीलाइजर बेहतर रहते हैं। महीने में एक या दो बार वर्मी कम्पोस्ट, गोबर खाद, बोन मील या सरसों खली का पानी देने से पौधे को जरूरी पोषण मिलता है। खासकर केले के छिलकों का पाउडर मिट्टी में डालने से फूलों का रंग और चमक दोनों बेहतर हो सकते हैं।

सूखे फूल और पत्तियां हटाएं

कई बार लोग सूखे फूल और खराब पत्तियां पौधे पर ही छोड़ देते हैं, जिससे पौधे की एनर्जी बेकार खर्च होती रहती है। इसलिए समय-समय पर सूखे फूलों और पीली पत्तियों को हटाना जरूरी है। इसे डेडहेडिंग (Deadheading) कहा जाता है। इससे पौधा नई शाखाएं और नई कलियां जल्दी बनाता है और देखने में भी साफ-सुथरा लगता है।

और पढ़ें -  गार्डन डिजाइन के 5 DIY Ideas, वेस्ट चीजों का ऐसे करें यूज

तेज धूप से थोड़ी सुरक्षा दें

गुलाब को धूप पसंद होती है, लेकिन गर्मियों की बहुत तेज दोपहर वाली धूप पौधे को नुकसान पहुंचा सकती है। खासकर गमले में लगे छोटे पौधे जल्दी गर्म हो जाते हैं। ऐसे में दोपहर के समय हल्की शेड या ग्रीन नेट का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है। इससे पौधे की पत्तियां जलने से बचती हैं और फूल ज्यादा समय तक टिके रहते हैं।

गमले की मिट्टी ढीली रखें

गर्मियों में मिट्टी जल्दी सख्त हो जाती है, जिससे जड़ों तक हवा और पानी सही तरीके से नहीं पहुंच पाता। इसलिए हर 10–15 दिन में मिट्टी को हल्का ढीला करना चाहिए। इससे पौधे की जड़ों को ऑक्सीजन मिलती रहती है और ग्रोथ बेहतर होती है। अगर पौधे की पत्तियां पीली दिखने लगें या ग्रोथ धीमी हो जाए, तो महीने में एक बार एप्सम सॉल्ट पानी में मिलाकर देने से फायदा हो सकता है। वहीं कीड़ों और फंगल प्रॉब्लम से बचाने के लिए नीम ऑयल स्प्रे भी काफी असरदार माना जाता है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Old Trolley Bag Planter Ideas: पुरानी टूटी हुई ट्रॉली का नया इस्तेमाल, पौधों के लिए बनाएं 5 खूबसूरत प्लांटर
Waste Bottle Craft: कबाड़ से फूलदान ! घर पर बनाएं DIY बोतल वास