एक भी रुपया खर्च किए बिना बनाएं पौधों का लिक्विड गोल्ड, सरसों की खली के साथ मिलाएं ये किचन वेस्ट

Published : Aug 06, 2026, 06:30 PM IST
Liquid Gold Fertilizer

सार

Liquid Gold Fertilizer: घर में मौजूद सरसों की खली और सब्जियों के छिलकों के पानी से पौधों के लिए नेचुरल लिक्विड फर्टिलाइजर बनाएं। जानें इसे तैयार करने का सही तरीका, इस्तेमाल की मात्रा और किन पौधों में इसका उपयोग करना चाहिए।

अगर आपके पौधों की ग्रोथ नहीं होती है या फिर पौधों की पत्तियां कुछ ही समय बाद झड़ने लगती हैं, तो उन्हें सही न्यूट्रिशन की जरूरत है। आपको ऐसे में घर के बने फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। आप पौधों के लिए बिना रुपया खर्च किए लिक्विड गोल्ड के नाम से फेमस फर्टिलाइजर बना सकते हैं। गार्डनिंग प्रेमी सरसों की खली के घोल को सब्जियों में छिलकों में मिलाकर ऐसा लिक्विड तैयार कर सकते हैं, जो पौधों की पैदावार को बढ़ाने का काम करता है।

लिक्विड फर्टिलाइजर के फायदे क्या हैं?

लिक्विड फर्टिलाइजर को सरसों की खली और पानी में भीगे हुए सब्जियों के छिलकों से तैयार किया जाता है। सरसों की खली में नाइट्रोजन, फॉक्सफोरस, पोटेशियम जैसी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। वहीं सब्जियों के छिलके में भी कई सॉल्युबल न्यूट्रिएंट्स होते हैं। जब इन दोनों के मिश्रण को मिलाकर पौधों में डाला जाता है, तो पौधों को अतिरिक्त पोषण मिलता है। इस कारण से पौधे तेज गति से बढ़ते हैं और उनमें फूल और फल भी आने लगते हैं।

और पढ़ें: वास्तु के अनुसार शमी का पौधा कहां लगाएं? जानें तेजी से बढ़ाने के 3 आसान उपाय

गोल्ड लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे तैयार करें?

  •  इसे बनाने के लिए सबसे पहले सरसों की खली कोई 1 लीटर पानी में भिगोकर करीब 24 से 48 घंटे के लिए रखते हैं।
  •  इसके साथ ही एक अलग बाल्टी में सब्जियों के छिलके जैसे प्याज, लहसुन, तरोई, टमाटर आदि के छिलकों को पानी में मिलाकर एक से दो दिन के लिए रखते हैं।
  •  आप इस छिलके वाले पानी को छानकर खली वाले मिश्रण में मिला दें। आप चाहे तो मिश्रण को छान सकते हैं ताकि ठोस काण अलग हो जाएं। इस्तेमाल से पहले इस घोल को पांच भाग पानी और एक भाग घोल के हिसाब से मिला दें। आप इसे पौधों में डाल सकते हैं।

किन पौधों में करें इस्तेमाल?

  • गुलाब
  • गुड़हल
  • मोगरा
  • मनी प्लांट
  • तुलसी
  • टमाटर, मिर्च और बैंगन जैसी सब्जियां
  • अन्य फूलदार और पत्तेदार पौधे

और पढ़ें: गार्डन को बनाना है स्वर्ग जैसा? मानसून में लगाएं ये 10 खुशबूदार सफेद फूलों वाले पौधे, एक्सपर्ट से जानें लगाने का तरीका

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

गार्डन को बनाना है स्वर्ग जैसा? मानसून में लगाएं ये 10 खुशबूदार सफेद फूलों वाले पौधे, एक्सपर्ट से जानें लगाने का तरीका
वास्तु के अनुसार शमी का पौधा कहां लगाएं? जानें तेजी से बढ़ाने के 3 आसान उपाय