Shami Plant Direction as per Vastu: वास्तु के अनुसार शमी का पौधा किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है? जानें शमी के पौधे को तेजी से बढ़ाने, घना बनाने, सही मिट्टी, पानी, खाद और देखभाल के 5 आसान उपाय।

सावन के महीने में शमी का पौधा घर पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह पौधा भगवान शिव और भगवान शनि दोनों को ही बहुत प्रिय होता है। सावन के महीने में कई लोग घर में शनि का पौधा लगाते हैं। इसके पत्ते शिवलिंग पर भी अर्पित करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर पर लगाने पर सकारात्मक ऊर्जा आती है और साथ ही सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

इस दिशा में लगाएं शमी का पौधा

अगर शमी के पौधे से संपन्नता चाहिए, तो इसे सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा घर की पश्चिम दिशा में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। पश्चिम दिशा में जगह न हो, तो इसे दक्षिण-पश्चिम दिखा में भी उगाया जा सकता है। शमी के पौधे को खुला वातावरण और धूप की जरूरत होती है, तो इसे बंद स्थान में रखने की गलती न करें वरना पौधा ग्रोथ नहीं करेगा।

ज्यादा पानी देने की न करें भूल

आप शमी के पौधे को ज्यादा पानी देने की भूल न करें वरना इसकी जड़े सूख जाएंगी। शमी ऐसा पौधा है, जो कुछ दिनों तक बिना पानी के भी रह सकता है। सावन के महीने में अगर शमी लगा रहे हैं, तो मिट्टी सूखने पर ही पौधे को पानी दें। 

और पढ़ें: कटिंग में नहीं आ रहीं जड़ें? केमिकल छोड़ें, किचन की ये 5 चीजें बनेंगी नेचुरल रूटिंग

हल्की प्रूनिंग भी है जरूरी

अगर शमी लंबाई में बढ़ रहा है लेकिन किनारों से कम पत्तियां दिख रही हैं, तो इसकी ग्रोथ बहुत मायने रखती है। आपको इस समय पर प्रूनिंग की जरूरत है। नई शाखाएं प्रूनिंग से निकलने लगेंगी।

शमी की ग्रोथ के लिए ध्यान रखें ये बातें

  • शमी के पौधे को रोज कम से कम 4–6 घंटे धूप मिलनी चाहिए। 
  • मार्केट में मिलने वाले गमले में अक्सर 1 या 2 छेद होते हैं। गमले में जल निकासी के लिए छेद बढ़ा कर 4 कर दें। अगर पानी जमा होगा तो पत्तियां सड़ जाएंगी।
  • अगर पौधे को सही पोषण नहीं मिलेगा, तो पत्तियां पीली पड़ने लगेंगी। आपको इसपर ध्यान देने की जरूरत है। पौधे को बहुत अधिक छाया वाली जगह पर न रखें।

और पढ़ें: घर के किचन गार्डन में उगाएं ये 7 गरम मसाले, सालभर मिलेगा ताजा स्वाद