How to Make Tin Planter: दूध के डब्बे या तेल के टिन खत्म हो जाते हैं, तो इनके कंटेनर्स अक्सर लोग फेंक देते हैं जबकि इन कंटेनर्स का इस्तेमाल करके बहुत खूबसूरत से प्लांटर्स तैयार किए जाते हैं...
बच्चों का मिल्क पाउडर गोल टिन के डब्बे में आता है। जिनके घर में छोटे बच्चे उनके घर में ऐसे डिब्बे बहुत सारे पड़े होते हैं। इनका इस्तेमाल करके आप बहुत खूबसूरत हैंगिंग प्लांटर बना सकते हैं। इनके ऊपर रंग-बिरंगे पेंट करके फ्लावर की डिजाइन बनाएं। ऊपर रस्सी बांधकर इन्हें हैंग करें और उसमें छोटे-छोटे प्लांट्स लगाएं।
अगर आपके घर में बड़ा सा टिन का कंटेनर या बाल्टी पड़ी हुई है तो उसका इस्तेमाल भी आप प्लांट्स लगाने के लिए कर सकते हैं। इसके अंदर मिट्टी भरें और फ्लावर प्लांट्स लगाएं। आप तरह-रह के प्लांट्स एक ही पॉट में लगाकर इसे घर के किसी कोने में सजा सकते हैं।
35
टिन कैटल प्लांटर
चाय बनाने वाली कैटल या फिर पौधों में पानी देने के लिए बड़े-बड़े टिन कंटेनर का इस्तेमाल प्लांटर्स के लिए किया जा सकता है। इसमें बेल वाले पौधे बहुत ही अच्छे लगते हैं। आप किसी दीवार या फिर पेड़ के ऊपर इसे हैंग करें और इसमें बेल वाले खूबसूरत पौधे लगाएं।
45
टिन बाल्टी प्लांटर
अगर आपके पास लोहे की टिन वाली बाल्टी पड़ी है, तो उसका इस्तेमाल भी आप फ्लावर प्लांट्स लगाने के लिए कर सकते हैं। चाहे तो बाल्टी को ऐसे ही यूज करें या फिर उसे पर रंग-बिरंगा कलर करें और खूबसूरत से फूलों वाले पौधे लगाएं।
55
तेल टिन प्लांटर
तेल टिन कंटेनर्स का इस्तेमाल भी आप प्लांटर के रूप में कर सकते हैं। खासकर जब आपके पास ढेर सारे टिन के डब्बे पड़े हुए तो उनका ऊपरी हिस्सा कट करके इन्हें रंग-बिरंगे कलर्स में पेंट करें। अपने गार्डन में इसे लाइन वाइज लगाएं और उसमे अलग-अलग प्रकार के पौधे ग्रो करें।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.