
गर्मी आग उगल रही है और हर कोई इस मौसम में ठंडक चाहता है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह की जुगाड़ लगाते हैं। ऐसे में एक बेस्ट ऑप्शन है, जिससे घर की खूबसूरती तो बढ़ेगी ही साथ ही ठंडक भी बनी रहेगी। हम यहां बात कर रहे हैं रबर प्लांट्स की। रबर प्लांट्स को घर को ठंडा और हरा रखने के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। आइए, जानते हैं इन प्लांट्स से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं और ये किस रेंज में मार्केट में अवेलेबल होते हैं।
गर्मी में राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। अलग-अलग नुस्खे आजमाने से बेहतर है आप अपने घर को हरा-भरा रखे यानी घर के अंदर इनडोर प्लांट्स लगाएं। इससे आपका घर तो खूबसूरत दिखेगा ही साथ ही अंदर का टेम्प्रेचर भी कूल रहेगा। इसके लिए आप एक खास प्लांट यानी रबर प्लांट लगा सकते हैं। रबर प्लांट को आप घर में गमलों में लगा सकते हैं। इन्हें ड्राइंग रूम, बैडरूम या फिर किचन में भी रख सकते हैं। इससे आपको घर भर में हरियाली दिखेगी और ठंडक भी बनी रहेगी। बता दें कि ये प्लांट्स मार्केट में 90 से लेकर 500 रुपए तक रेंज में अवेलेबल हैं।
आपको जानकार हैरानी होगी कि रबर प्लांट्स ऐसे प्लांट्स हैं, जिनकी ज्यादा देखभाल करने की जरूरत नहीं होती है। इन्हें 2-3 दिन में एक बार पानी देना पड़ता है। पानी डालने से पहले ये जरूर चेक करें कि गमले की मिट्टी गिली या नहीं। अगर गिली है तो ज्यादा पानी डालने की जरूरत नहीं। इसके अलावा इनकी पत्तियों पर लगी धूल को साफ करना पड़ता है। एक बात ध्यान रखने की जरूरत हैं कि इन्हें धूप से बचाए। इनकी खासियत ये कि ये घर के इंटीरियर में चार चांद लगाते हैं और ज्यादा मेहनत भी नहीं करवाते हैं।
ये भी पढ़ें.. Small Space Artistic Garden: छोटी जगह में बनाएं बगीचा, 5 तरीकों से दें आर्टिस्टिक लुक
- बता दें कि रबर प्लांट्स नेचुरल एयर प्यूरीफायर का काम करते हैं। ये घर के अंदर की हवा में मौजूद हानिकारक गैस को सोखते हैं और शुद्ध हवा देते हैं।
- रबर प्लांट ट्रांसपिरेशन प्रोसेस के जरिए आसपास के एनवायरनमेंट में नेचुरल नमी का लेवल बढ़ाते हैं, जिससे गर्मी के मौसम में राहत मिलती है।
- रबर प्लांट्स की हरी-भरी चमकदार पत्तियां दिखने में सुंदर होती है और आंखों को सुकून देती हैं। इससे डिप्रेशन कम होता है और पॉजिटिव एनर्जी मिलती हैं।
- वास्तु के हिसाब रबर प्लांट्स को घर में दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसे पॉजिटिव एनर्जी का सोर्स माना जाता है।
ये भी पढ़ें.. Room Corner Decoration: ट्रेंडी रूम कॉर्नर आइडिया, 5 स्टाइल से पाएं मॉडर्न कमरा
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.