Small Space Garden Decoration:  छोटी जगह में कैसे बनाएं शानदार और खूबसूरत बगीचा? कम जगह या छोटे बगीचे में किस तरह से पेड़-पौधे लगा सकते हैं? कम बजट में कैसे तैयार किया जा सकता है छोटा बगीचा? 

Small Space Garden Decoration Ideas: हर कोई चाहता है कि उनके घर के बाहर एक सुंदर सा बगीचा हो, लेकिन कई बार घरों की डिजाइन इस तरह से की जाती है कि उसमें गार्डन बनाने की जगह बहुत कम या फिर बहुत छोटी होती है। ऐसे में किस तरह से बगीचा बनाया जाएं घरवाले सोचने को मजबूर हो जाते हैं। वैसे, छोटी जगह पर भी बगीचा बनाने के कुछ आइडियाज है, जिन्हें कम दाम और कम खर्च में तैयार किया जा सकता है। ऐसे में नीचे पढ़ें छोटी जगह में किफायती तरीके से बगीचा बनाने के आइडियाज...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. आर्टिफिशियल फ्लावर डेकोरेशन

यदि आपके घर के बाहर गार्डन बनाने की ज्यादा जगह नहीं हैं तो आप छोटी जगह में भी शानदार गार्डन तैयार कर सकते हैं। ऐसे आप यहां लकड़ी के पट्टों की बाउंड्री बनाकर इन पर आर्टिफिशियल फूल सजा सकते हैं। ये फूल आपके घर में मौजूद सामानों से भी बनाया जा सकता है। आप चाहे तो कपड़े या फिर कलरफुल मोटे कागज से फूल-पत्तियां बनाकर बगीचे में सजा सकते हैं। आप चाहे तो पतली लकड़ी से फूल बना सकते हैं। इसमें आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और गार्डन भी चमक जाएगा।

ये भी पढ़ें.. Planter Almirah Shelf Design: कम जगह ज्यादा हरियाली ! घर के लिए खरीदें प्लांटर अलमारी

2. नकली बटरफ्लाई डेकोरेशन

कई बार हमारा घर ऐसी जगह पर होता जहां आसपास या फिर घर के पीछे पेड़ लगे होते हैं। ऐसे में आप इन पेड़ों पर सजावट कर और इनके आसपास एक छोटा सा गार्डन बना सकते हैं। पेड़ों के नीचे छोटी सी जगह पर आप सीजनल फूल लगाने के लिए क्यारी बना सकते हैं। वहीं, पेड़ों पर आर्टिफिशियल बटरफ्लाई भी लगा सकते हैं। इन बटरफ्लाई को थर्माकोल या फिर मोटे कागज से भी बना सकते हैं। इससे आपका छोटा सा गार्डन चमक उठेगा।

3. हैंगिंग फ्लावर पॉट्स

छोटे गार्डन को आर्टिस्टिक लुक देने के लिए आप यहां हैंगिंग पॉट्स से भी डेकोरेशन कर सकते हैं। दीवार पर या फिर लकड़ी के पट्टों पर प्लास्टिक बूट्स या बोटल को टांगकर इनमें फूल लगा सकते हैं। ये चीजें भी घर पर आसानी से मिल जाएगी और बिना खर्च किए गार्डन भी तैयार हो जाएगा। इससे आपका बगीचा सुंदर दिखेगा और हरियाली भी बनी रहेगी।

4. छोटी-छोटी क्यारी

कई बार तो घरों के बाहर बहुत ही कम स्पेस होता। हालांकि, यहां भी एक छोटा सा गार्डन तैयार किया जा सकता है। आप यहां दीवार से सटाकर छोटी-छोटी क्यारियां बना सकते हैं। इन क्यारियों में आप सीजनल फूल या फिर अपनी मनपसंद सब्जियों के पौधे भी लगा सकते हैं। क्यारियां छोटी होने के कारण ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और आंगन भी खिला-खिला दिखेगाा।

5. गमलों को स्टैंड पर लगाएं

यदि आपके घर के बाहर गार्डन बनाने की कम गुंजाइश है तो आप यहां छोटे-छोटे स्टैंड पर गमले रखकर इसे डेकोर कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर घर में मटका रखने का स्टैंड है तो उसपर भी गमले रखे जा सकते हैं। रंग-बिरंगे फूलों से सजे ये गमले आपके बगीचे की रौनक बढ़ा देंगे।

ये भी पढ़ें.. Plastic Spoon Makeover: प्लास्टिक चम्मचों से घर की सजावट, बनाएं 5 होम डेकोरेशन आइटम