Indoor Plants for Summer: गर्मी से पहले घर में लगाएं ये 5 इंडोर प्लांट्स, बिना एसी-कूलर के भी रहेगा घर ठंडा

Published : Mar 11, 2026, 01:32 PM IST
Indoor Plants for Summer

सार

Natural Cooling Indoor Plants: गर्मी शुरू होने से पहले, कुछ इनडोर पौधे लगाने से आपके घर को नेचुरली ठंडा और फ्रेश रखने में मदद मिल सकती है। एरेका पाम, रबर प्लांट, मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट और एलोवेरा जैसे पौधे न सिर्फ हवा को साफ करते हैं बल्कि आपके घर की सुंदरता भी बढ़ाते हैं। 

Indoor Plants for Summer: गर्मियां आते ही घर में गर्मी बढ़ जाती है, और लोग AC या कूलर का सहारा लेते हैं। हालांकि, कुछ खास इनडोर प्लांट्स लगाने से कमरे को नेचुरली ठंडा और फ्रेश रखने में मदद मिल सकती है। पौधे न सिर्फ हवा को साफ करते हैं बल्कि टेम्परेचर को भी बैलेंस करते हैं। आइए ऐसे ही 5 बड़े से लेकर छोटे इनडोर प्लांट्स के बारे में जानें, जो आपके घर को ठंडा और हरा-भरा बना सकते हैं।

एरेका पाम

एरेका पाम एक बड़ा और सुंदर इनडोर प्लांट है जो कमरे को ट्रॉपिकल लुक देता है। इसकी चौड़ी और घनी पत्तियां हवा में नमी बनाए रखने में मदद करती हैं, जिससे गर्मियों में कमरा ठंडा लगता है। यह पौधा अपनी एयर प्यूरीफाइंग प्रॉपर्टीज के लिए भी जाना जाता है।

केयर टिप्स: इसे धूप वाली जगह पर रखें और मिट्टी को थोड़ा नम रखें। हफ्ते में 2-3 बार पानी देना काफी है।

रबर प्लांट

रबर प्लांट अपनी मोटी, चमकदार पत्तियों से आपके घर में डेकोर का टच देता है। यह हवा में मौजूद टॉक्सिन को कम करने और हवा को फ्रेश करने में मदद करता है। इसकी बड़ी पत्तियां गर्मियों में कमरे को ठंडा और आरामदायक महसूस कराती हैं।

केयर टिप्स: इसे तेज, लेकिन सीधी धूप से दूर रखें। पानी तभी दें जब मिट्टी सूखने लगे और पत्तियों को बार-बार साफ करें।

मनी प्लांट

मनी प्लांट लगभग हर घर में आसानी से लगने वाला और पॉपुलर इनडोर प्लांट है। यह हवा को साफ करता है और नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसकी बेलें तेजी से बढ़ती हैं, जिससे घर को नेचुरल और फ्रेश लुक मिलता है।

केयर टिप्स: इसे पानी या मिट्टी दोनों में उगाया जा सकता है। इसे कम रोशनी वाली जगह पर रखें, और हफ्ते में 1-2 बार पानी देना काफी है।

ये भी पढ़ें- Tyre Planter Plants: पुराने टायर से सजाएं अपनी बालकनी, जानें किन पौधों के लिए बेस्ट है टायर प्लांटर

स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट एक छोटा लेकिन बहुत काम का इनडोर प्लांट है। यह हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड और दूसरे नुकसानदायक एलिमेंट को कम करने में मदद करता है। इसकी हरी-सफेद धारीदार पत्तियां कमरे को सुंदर बनाती हैं और माहौल को फ्रेश रखती हैं।

केयर टिप्स: इसे हल्की धूप और नॉर्मल रूम टेम्परेचर में रखें। जब मिट्टी सूखने लगे तो पानी दें, लेकिन ज्यादा पानी देने से बचें।

एलोवेरा

एलोवेरा एक छोटा लेकिन बहुत फायदेमंद पौधा है, जिसमें कई औषधीय गुण होते हैं। यह हवा को साफ करने और घर में ताजगी बनाए रखने में मदद करता है। इसका जेल स्किन और बालों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

केयर टिप्स: एलोवेरा को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। इसे धूप वाली जगह पर रखें और हर 7-10 दिन में एक बार हल्का पानी दें।

ये भी पढ़ें- Lizard Repellent Plants: गर्मियों में घर रहेगा छिपकली फ्री, खिड़की से टेरिस तक लगाएं ये 8 पौधे

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Herbs That Grow in Water: ग्लास में लगाएं ये 7 हर्ब्स, किचन रहेगी फ्रेश और सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Summer Gardening Tips for Terrace: भीषण गर्मी में भी हरा-भरा रहेगा रूफ गार्डन, अपनाएं ये 5 आसान तरीके