Japanese Dry Garden: ना गंदगी ना सफाई की झंझट, 5 चीजों से बालकनी में बनाएं जैपनीज ड्राय गार्डन

Published : Mar 06, 2026, 06:00 PM IST
जैपनीज ड्राय गार्डन

सार

Small japanese dry garden ideas for small spaces: अगर आप बिना गंदगी और ज्यादा मेहनत के अपनी बालकनी को हरा-भरा और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो जापानी ड्राय गार्डन एक शानदार विकल्प है। थोड़े से कंकड़, कुछ पत्थर और 2-3 पौधों की मदद से आप अपने घर में एक शांत और स्टाइलिश गार्डन स्पेस तैयार कर सकते हैं।

आजकल फ्लैट्स और अपार्टमेंट वाले घरों में गार्डनिंग का शौक बहुत लोगों को हो गया है, लेकिन जगह की कमी, मिट्टी की गंदगी और रोजाना की देखभाल के कारण लोग पौधे लगाने से बचते हैं। ऐसे में जापानी ड्राय गार्डन (Japanese Dry Garden) एक नया और बेहद ट्रेंडी समाधान बनकर सामने आया है। इस गार्डन स्टाइल में मिट्टी की जगह कंकड़, पत्थर, रेत और मिनिमल प्लांट्स का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि इसमें ज्यादा सफाई या मेंटेनेंस की जरूरत नहीं होती और छोटी-सी बालकनी भी एक खूबसूरत मिनी गार्डन में बदल सकती है।

क्या होता है जापानी ड्राय गार्डन? (Japanese Dry Garden)

जापानी ड्राय गार्डन को जापान में अक्सर Zen Garden भी कहा जाता है। यह गार्डन स्टाइल शांति, बैलेंस और मिनिमल डिजाइन पर आधारित होता है। इसमें बड़े पौधों की जगह पत्थर, सफेद रेत, छोटे पौधे और लकड़ी के एलिमेंट्स का यूज करके एक शांत और मेडिटेटिव स्पेस बनाया जाता है। यही कारण है कि आजकल बालकनी, टैरेस और ऑफिस कॉर्नर में भी इसे आसानी से बनाया जा रहा है।

और पढ़ें -  डंठलों से उगाएं सब्जियां, गार्डन में लगाएं 6 वेजिटेबल

बालकनी में जैपनीज ड्राय गार्डन कैसे बनाएं (How to Create Japanese Dry Garden in Balcony)

फर्श पर कंकड़ या सफेद स्टोन बिछाएं: सबसे पहले बालकनी के एक हिस्से में सफेद या ग्रे कंकड़ (Pebbles) बिछाएं। इससे गार्डन का बेस तैयार हो जाता है और मिट्टी की गंदगी भी नहीं होती।

बड़े सजावटी पत्थर रखें: ड्राय गार्डन की पहचान उसके पत्थर होते हैं। 2–3 बड़े डेकोरेटिव स्टोन रखें ताकि गार्डन में नेचुरल और बैलेंस्ड लुक आए।

मिनिमल प्लांट्स लगाएं: जापानी स्टाइल में बहुत ज्यादा पौधे नहीं लगाए जाते। आप छोटे पौधे जैसे बोन्साई, सक्युलेंट, मनी प्लांट और बांस का पौधा। ये लगाकर गार्डन को सिंपल लेकिन सुंदर बना सकते हैं।

लकड़ी या बांस का डेकोर जोड़ें: गार्डन को असली जापानी टच देने के लिए छोटे बांस के स्टिक, वुडन प्लेटफॉर्म या मिनी ब्रिज जैसे डेकोरेटिव एलिमेंट्स जोड़ें।

छोटा लैंप या लाइट लगाएं: शाम के समय गार्डन को और सुंदर बनाने के लिए छोटा सोलर लैंप या वार्म एलईडी लाइट लगा सकते हैं। इससे बालकनी का माहौल बहुत शांत और रिलैक्सिंग लगता है।

और पढ़ें -  फ्री में उगाएं नींबू प्लांट, 1 ट्रिक से सबसे जल्दी लगेगा Tree

क्यों ट्रेंड में है जापानी ड्राय गार्डन?

  • कम मेंटेनेंस – इसमें रोज पानी देने या मिट्टी साफ करने की जरूरत नहीं होती।
  • कम जगह में फिट – छोटी बालकनी में भी आसानी से बन जाता है।
  • मेडिटेशन के लिए अच्छा माहौल – इसका डिजाइन मन को शांत करता है।
  • स्टाइलिश होम डेकोर – यह घर की बालकनी को बहुत मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Plant Growth Tips: छोटे पौधे में जल्दी आ गईं कलियां? तुरंत करें ये काम, वरना रुक जाएगी ग्रोथ
महंगी दवाइयों की नहीं पड़ेगी जरूरत, बालकनी में उगाएं ये पौधा और पायरिया से पाएं छुटकारा