Garden का ‘छोटा हीरो’! बिना मेहनत गुलाब रहेंगे हेल्दी, बस एक कीड़ा कर देगा ऐसा कमाल

Published : Mar 27, 2026, 07:30 PM IST

Ladybug Benefits: गार्डनर की चाहत होती है कि उनके रोज यानी गुलाब का प्लांट हेल्दी रहें। ढेर सारे फूल आए। लेकिन कई बार मेहनत करने पर भी रिजल्ट अच्छा नहीं आता है। लेकिन आपके गार्डन को सुंदर एक कीड़ा बना सकता है। आइए बताते हैं, इसके बारे में।

PREV
15

गुलाब गार्डन का सबसे सुंदर प्लांट होता है। रंग-बिरंगे गुलाब जब खिलते हैं, तो मन भी झूम उठता है, उन्हें देखकर। लेकिन कई बार गुलाब हमारा साथ बहुत जल्द छोड़ देते हैं। अगर प्लांट ठीक रहता है, तो फूल ज्यादा खिलते नहीं है, या फिर पंखुड़ियां झड़ जाती हैं। अगर आप अपने गार्डन को बिना ज्यादा मेहनत के हेल्दी और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो एक छोटा सा कीड़ा आपकी बड़ी मदद कर सकता है।

25

छोटे कीड़े का पड़ा असर

मशहूर गार्डनिंग एक्सपर्ट David Domoney के मुताबिक, “लेडीबर्ड” (Ladybird) आपके गार्डन का असली हीरो साबित हो सकता है। लेडीबर्ड (जिसे लेडीबग भी कहा जाता है) एक छोटा सा कीड़ा होता है, लेकिन इसका असर बहुत बड़ा होता है। यह कीड़ा रोजाना 50 तक एफिड्स (छोटे कीड़े) खा सकता है। इसके लार्वा और भी ज्यादा असरदार होते हैं। जो प्लांट को बीमारी से बचाता है।

35

गार्डन के लिए क्यों है फायदेमंद?

लेडीबर्ड को गार्डन में रखने के कई फायदे हैं। यह हार्मफुल कीड़े को खा जाता है। प्लांट को बीमारियों से बचाता है। गुलाब के लिए तो बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इस प्लांट के ग्रोथ को बढ़ाता है। सब्जियों के प्लांट में फल ज्यादा आते हैं। नेचुरल बैलेंस बनाकर गार्डन को हेल्दी रखता है

45

ऐसे बुलाएं लेडीबर्ड को अपने गार्डन में

अगर आप चाहते हैं कि ये ‘नेचुरल हेल्पर’ आपके गार्डन में आए, तो कुछ आसान टिप्स अपना सकते हैं। नेक्टर यानी रस वाले फूल लगाए। जैसे कैंलेंडुला, डिल, सौफ और यैरो जो रसदार फूल होते हैं, वो लगाएं। ये पौधे लेडीबर्ड को आकर्षित करते हैं और उन्हें बार-बार वापस आने के लिए इंस्पायर करते हैं।

और पढ़ें: Diy Sauce Bottle Planter: बेकार सॉस बोतल से बनाएं क्यूट+स्टाइलिश प्लांटर, किचन स्लैब में फैलेगी हरियाली

55

बिना मेहनत गार्डन बनेगा हेल्दी

गार्डन एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप लेडीबर्ड को बढ़ावा देते हैं, तो आप प्रकृति के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, उसके खिलाफ नहीं। इससे आपका गार्डन अपने आप हेल्दी, सुंदर और प्रोडक्टिव बनता है।

और पढ़ें: DIY Clay Planter Ideas: मिट्टी के पुराने टूटे-फूटे मटके और प्लेट्स नहीं हैं बेकार, गार्डनिंग पॉट बनाकर करें स्मार्ट रियूज

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories