Diy Sauce Bottle Planter: बेकार सॉस बोतल से बनाएं क्यूट+स्टाइलिश प्लांटर, किचन स्लैब में फैलेगी हरियाली

Published : Mar 27, 2026, 07:30 AM IST

Diy Sauce Bottle planter: सॉस जार या बोतल खत्म होने के बाद हम फेंक देते हैं। लेकिन आप इससे क्रिएटिव प्लांटर बना सकते हैं। हैंगिग, वॉल माउंट और स्लैब पर रखने वाले क्यूट प्लांटर बनाने का जाने सही तरीका।

PREV
15

किचन, बालकनी या फिर लिविंग रूम की सुंदरता तब और बढ़ जाती है, जब खूबसूरत प्लांटर में प्लांट लगे हो। अक्सर हम बाजार से महंगे प्लांटर खरीद कर लाते हैं, जबकि हम घर में बेकार पड़ी चीजों से बना सकते हैं। इसी में एक चीज हैं खासी सॉस की बोतलें, जिसे अक्सर हम कचरे में फेंक देते हैं। लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप इन्हें एक खूबसूरत DIY प्लांटर में बदल सकते हैं। यह न सिर्फ आपके घर को ग्रीन और फ्रेश लुक देगा, बल्कि बजट-फ्रेंडली और इको-फ्रेंडली भी है।

25

क्या है Sauce Bottle Planter?

यह एक ऐसा आसान DIY प्रोजेक्ट है जिसमें आप पुरानी सॉस या केचप की बोतल का इस्तेमाल करके छोटा प्लांटर बनाते हैं। इसे आप किचन, बालकनी या लिविंग रूम में डेकोरेशन के लिए रख सकते हैं।

35

सॉस ग्लास बोतल को ऐसे सजाएं

अगर आपके पास बड़ी सॉस की खाली बोतल है, तो उसे कुछ इस तरह के डेकोर करके प्लांटर बना सकते हैं। सबसे पहले बोतल को अच्छी तरह साफ कर लें। फिर इसपर ग्लू की मदद से मिरर को कुछ इस तरह चिपकाएं। फिर उसमें मनी प्लांट या स्पाइडर प्लांट पानी डालकर लगाएं। दूसरी डिजाइन में बोतल को पेंट कर लें। फिर उसपर ऊन चिपकाएं और उसके अंदर मिरर। इसमें भी पानी डालकर आप इंडोर प्लांट लगा सकते हैं।

45

कार्टून एनिमल फेस प्लांट

यह क्यूट DIY सॉस बोतल प्लांटर क्रिएटिविटी और होम डेकोर का शानदार कॉम्बिनेशन है। इसमें पुरानी सॉस बोतलों को खूबसूरत एनिमल या कार्टून फेस डिजाइन देकर एक नया और अट्रैक्टिव लुक दिया गया है। इन प्लांटर्स में छोटे-छोटे इंडोर पौधे जैसे मनी प्लांट या सुक्यूलेंट लगा सकते हैं। इसे आप किचन या फिर बालकनी में रख सकते हैं। यह आइडिया न सिर्फ वेस्ट चीजों को री-यूज करने का बेहतरीन तरीका है, बल्कि घर को क्यूट, एस्थेटिक और नेचर-फ्रेंडली टच देने का भी आसान उपाय है।

इसे भी पढ़ें: Decor Items For Garden: 200 Rs. में खरीदें 8+ डेकोर पीस, बालकनी गार्डन को दें 'धुरंधर' लुक

55

हैंगिग बोतल प्लांटर

प्लास्टिक के बोतल से आप हैंगिग प्लांटर बना सकते हैं। आप बड़े बोतल को बीच में काट कर और उसे कलर कर दें। फिर उसमें कार्टून फेस बनाएं। छेद करके हैंगिग प्लांटर बनाएं। बेल वाले प्लांट इसमें आप लगा सकते हैं। बालकनी के लिए बेस्ट प्लांटर सॉस या पानी के बोतल साबित होंगे।

और पढ़ें: DIY Oil Can Planters: प्लास्टिक ऑयल केन से बनाएं 4 खूबसूरत प्लांटर्स, चमक उठेगी बालकनी

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories