Lauki Growing Tips: छोटी बालकनी में उगाएं लौकी, जानें 4 स्मार्ट गार्डनिंग टिप्स

Published : Apr 16, 2026, 04:30 PM IST
Lauki Growing Tips

सार

Lauki plant care tips: छोटी बालकनी में आसानी से उगाएं ताजी लौकी। जानें सही गमला, मिट्टी, धूप और देखभाल से जुड़े 4 स्मार्ट गार्डनिंग टिप्स, जिससे मिलेगी भरपूर पैदावार।

गर्मियों में अगर आप भी ताजी सब्जियां खाना चाहते हैं लेकिन कम स्पेस के कारण इस बारे में सोच नहीं पा रहे हैं, तो आपके पास एक बेहतरीन विकल्प उपलब्ध है। आप लौकी की बेल या फिर बॉटल गॉर्ड को छोटी बालकनी में भी आसानी से उगा सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सेटअप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जानते हैं कि गर्मियों में ताजी लौकी का स्वाद लेने के लिए कौन से गार्डनिंग टिप्स अपनाने चाहिए।

सही गमले और मिट्टी का करें चुनाव

अगर आपके पास छोटी बालकनी है लेकिन आप लौकी की बेल लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सही गमले और मिट्टी का चुनाव करना चाहिए। लौकी की बेल के लिए करीब 12 से 15 इंच गहरा और चौड़ा चौड़ा गमला चुनें। आप चाहे तो ग्रो बैग खरीद सकते हैं, जो कि आसानी से मिल जाते हैं और कम स्पेस में भी अच्छा रिजल्ट देते हैं। साथ ही मिट्टी में अच्छी जल की निकासी होना भी जरूरी है। आप ग्रो बैग में गार्डन की मिट्टी, कंपोस्ट और कोकोपीट को बराबर मात्रा में मिलाकर फर्टाइल मिट्टी का तैयार करें, जिसमें तेजी से पौधा बढ़ेगा।

धूप वाली बालकनी में उगाएं लौकी बेल

 लौकी के पौधों को धूप की जरूरत पड़ती है। अगर आपकी बालकनी में 6 से 7 घंटे धूप आती है, तो लौकी की बेल तेजी से बढ़ेगी। आपको लौकी की बेल को रोजाना पानी देना है लेकिन ज्यादा पानी देने से बचें। अगर मिट्टी सूखी लगे, तभी पानी डालें।

और पढ़ें: Natural Plants for Glowing Skin: स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखना है? आज ही घर लाएं ये 5 नेचुरल प्लांट

बेल के लिए बालकनी में लगाएं सपोर्ट

 लौकी की बेल तेजी से बढ़ती है, इसलिए इसे सहारे की जरूरत पड़ती है। लौकी की बेल को सहारा देने के लिए आप बालकनी की रेलिंग में जाली या फिर रस्सी लगाकर इसे सहारा दे सकते हैं। ऐसा करने से यह तेजी से बढ़ेगा और फल भी जल्दी आएंगे।

 लौकी की बेल को न्यूट्रीशन देने के लिए हर 10 से 15 दिन में ऑर्गेनिक खाद्य, वर्मी कंपोस्ट जरूर डालें। अगर पौधे में पत्ते सूख रहे हैं, तो उन्हें हटाएं। साथ ही पौधे को कीड़े से बचाने के लिए आप घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

लौकी की बेल को कीड़ों से बचाएं

 नीम तेल को पानी में मिलाकर पौधे में स्प्रे करें। ऐसा करने से पौधे में कीड़े नहीं लगेंगे और छोटी बालकनी भी हरियाली से भर जाएगी और आपको घर बैठे ताजा लौकी खाने को मिलेगी।

और पढ़ें: Spray Fertilizer Ideas: 3 स्प्रे बोतल फर्टिलाइजर, होम गार्डन के लिए करें प्री-रेडी

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Wooden Planter Panel: स्टाइल संग हरियाली की जुगलबंदी, वुडन पैनल प्लांटर
Spray Fertilizer Ideas: 3 स्प्रे बोतल फर्टिलाइजर, होम गार्डन के लिए करें प्री-रेडी