
घर चाहे जितना हसीन और खूबसूरत क्यों न हो, जब तक पौधे न हो मजा नहीं आता है। यही वजह है कि आजकल होम गार्डनिंग और इनडोर प्लांट्स को पहली पसंद आ रहे हैं। हालांकि कई बार पौधे तो ले लिए जाते हैं लेकिन इनकी देखभाल करने का वक्त हर किसी के पास नहीं होता है। ऐसे में बागवानी का सपना छोड़ने की बजाय स्मार्ट तरीका अपनाएं और घर पर लगाएं कम देखभाल और कम पानी में खिलने वाले फ्लावर प्लांट, जो न केवल आशियाने को वाइब्रेंट लुक देंगे बल्कि खूबसूरती भी बढ़ाएंगे। इस आर्टिकल में देखें ऐसे ही प्लांट्स की लिस्ट।
अगर आप कम मेहनत में ज्यादा फूल चाहते हैं तो Bougainvillea Plant को विकल्प बना सकते हैं। खास बात है कि इस पौधे में ज्यादा पानी डालने से फूल कम आते हैं, जबकि ये सूखी हल्की मिट्टी में अच्छे से खिलता है।
यह पौधा ज्यादातर रेगिस्तानी इलाकों में पनपता है। आप मोटे तने वाले Desert Rose को घर में लगाएं। इसकी खासियत है कि यह तने में कई दिनों तक का पानी स्टोर कर लेता है और बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती है।
ये भी पढे़ं- Hoop Bali Gold Designs: एक पीस में 100 स्टाइल ! डिसेंट 14KT हूप गोल्ड डिजाइन
गुलाबी, सफेद, बैंगनी और लैवेंडर कलर में आने वाला Venica Plant सदाबहार है जो साल के 365 दिन फूल देता है। भीषण गर्मी से सर्दियों में पाला पड़ने के बावजूद भी ये खराब नहीं होता है।
भारतीय घरों में कनेर का पौधा कॉमन है। यह धूल, गर्मी और शुष्क मौसम आसानी से सहन कर लेता है। इसके पीले, लाल और गुलाबी फूल घर की खूबसूरती बढ़ा देंगे। हालांकि ध्यान देने वाली बात है कि कनेर जहरीला होता है, इसलिए इसे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
ये भी पढे़ं- Lord Murugan Baby Boy Name: स्कंद से वेलांश तक, भगवान कार्तिकेय पर लड़कों के नाम
अक्सर कहा जाता है कि गर्मी की धूप पौधों को झुलसा कर खराब कर देती है लेकिन इस पौधे के साथ ऐसा भी नहीं है। चटक पीले रंग के फूल देने वाला पौधा तेज धूप में शानदार ग्रोथ दिखाता है और एक बार लगने के बाद इसे बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है।
अगर आपकी बालकनी सूनी लग रही है तो इस फ्लावर प्लांट को विकल्प बना सकते हैं। यह बहुत यूनिक पौधा है जो कम देखभाल में भी तरोताजा रहता है। इसके फूल सूरज निकलते ही खुल जाते हैं और शाम को अपने आप बंद हो जाते हैं।
अगर आप बार-बार पौधे, बीज और मिट्टी में बोने के काम से मुक्त होना चाहते हैं तो कॉसमॉस और गैलार्डिया को विकल्प बनाएं। यह बिना खाद नॉर्मल मिट्टी में लगाए जा सकते हैं, साथ ही एक बार स्थापित होने पर फूल के बीज से यह दोबारा उग जाते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि पौधे हर मौसम में स्वस्थ रहे तो मिट्टी का सही मिश्रण होना जरूरी है। इसके लिए
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.