
बारिश का मौसम आने वाला है। ऐसे में आपको गार्डन में फूलों वाले खूबसूरत पौधे लगाने चाहिए। अगर आप अपने गार्डन या बालकनी को खुशबूदार सफेद फूलों से सजाना चाहती हैं, तो मधु कामिनी का पौधा आपके लिए अच्छा विकल्प रहेगा। इस पौधे की खास बात यह होती है कि बारिश के मौसम में यह गुच्छे में सैकड़ो छोटे-छोटे फूल देता है। इसकी भीनी खुशबू आपके घर को महका देगी और साथ ही यह दिखने में भी काफी खूबसूरत लगेगा। जानते है कि मधुकामिनी लगाने के लिए कैसी मिट्टी चाहिए और कौन सा सही तरीका पौधे की ग्रोथ में मदद करेगा।
आपको जल निकासी मिट्टी पौधे के लिए चुननी चाहिए। इसमें 50 परसेंट गार्डन सॉइल, 30 परसेंट गोबर की खाद और 20% रेत या फिर कोकोपीट मिलाकर मिट्टी तैयार करें। इस मिट्टी को आप बड़े गमले में भर सकते हैं या फिर गार्डन में भी पौधा लगा सकते हैं।
अब करीब 12 से 15 इंच के गमले में बारिश के मौसम में इस पौधे को लगाएं। मधुकामिनी का पौधा आपको आसानी से नर्सरी में मिल जाएगा। पौधा लगाने के बाद हल्की सिंचाई करें और ऐसी जगह में रखें, जहां पर इसे थोड़ी धूप मिले। पर्याप्त धूप मिलने से फूलों की संख्या बढ़ती है।
मधुकामिनी पौधे में महीने में एक बार ऑर्गेनिक खाद जैसे गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा आप चाहे तो केले के छिलके से बनी खाद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बारिश के मौसम में पानी ज्यादा देने से बचें।
और पढ़ें: अंडे के छिलके में ब्राउन पाउडर संग ये 4 चीजें मिलाने से मिट्टी बनेगी खूब उपजाऊ
अगर पौधे में फूल या ब्रांच सूख रही है, तो प्रॉनिंग जरूर करें। ऐसा करने से नई शाखाएं निकलेंगी और पौधों में फूल निकलने की संभावना भी बढ़ जाएगी। अगर सही देखभाल की जाए तो मधुकामिनी का पौधा बारिश में फूलों के गुच्छों से भर जाएगा।
और पढ़ें: फाइबर प्लांटर के ट्रेंडी डिजाइन, होम डेकोर से गार्डन डेकोर तक देखें पसंद की चीज
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.